Saturday, 30 November 2019

टीवी के इस हैंडसम एक्टर ने खरीदी महंगी कार, कीमत जान दांतों तले उंगली दबा लोगे


Third party image reference
पर्ल वी पूरी को टीवी की दुनिया का सबसे हैंडसम एक्टर कहा जाता है। आज के टाइम में वह बेहद लोकप्रिय हैं। एक्टिंग से ज्यादा उन्होंने अपनी स्मार्टनेस से अपने चाहने वालों की तादाद बढ़ाई है। उनके लाखों की संख्या में चाहने वाले मौजूद हैं। कई टीवी सीरियल में काम कर चुका टीवी का यह हैंडसम एक्टर इस साल 'बेपनाह प्यार' की वजह से सुर्खियों मे रहा। इस साल की शुरुआत में ही बेपनाह प्यार की शुरुआत हुई थी। इसमें पर्ल वी रघुबीर के किरदार में नजर आ रहे हैं।
Third party image reference
एक्टिंग की दुनिया में एक्टिंग करके इस एक्टर को शोहरत तो प्राप्त हुई ही है और साथ में पैसा भी। आज के टाइम में उनके पास पैसों की कोई कमी नही है और यही वजह है कि यह बॉलीवुड एक्टर एक नई कार खरीद लाया। पर्ल वी पूरी ने गुरुवार को अपने घर पर एक नई गाड़ी का स्वागत किया। पर्ल वी पुरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने चाहने वालों के साथ अपनी खुशखबरी को साझा किया है। उन्होंने नई कार के साथ कुछ तस्वीरों को भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Third party image reference
पर्ल वी पुरी के मुताबिक उन्होंने कार अपने निकटतम स्टोर से खरीदी है, जो उन्हें बेहद अच्छी लगी। उनकी कार मर्सिडीज़ ब्रांड की है। मर्सिडीज़ के नये मॉडल 'बेंज जीएलसी' को पर्ल वी पुरी ने अपने नाम किया है। इस कार की कीमत हैरान करने वाली है। वैसे भी मर्सिडीज़ की कारें दूसरे ब्रांड की कारों से महंगी होती हैं। अभिनेता के द्वारा खरीदी गई कार की कीमत हैरान करने वाली है। कीमत कम से कम 50 लाख है, जो आम आदमी के लिए मायने रखते हैं।

Third party image reference
टीवी धारावाहिकों में छोटे-मोटे रोल्स से करियर का आगाज करने वाले अभिनेता पर्ल वी पुरी 30 साल के हो चुके हैं। टीवी की दुनिया में उनका सफर बहुत ही बढ़िया रहा है आज वह एक बड़े मुकाम पर खड़े हैं। 'मेरी सासू मां', 'फिर भी ना माने बदतमीज दिल' और 'नागिन' जैसे सीरियलों में उनके बेहतरीन अभिनय देखने को मिल चुका है।