Tuesday 19 November 2019

जब सलमान खान बॉलीवुड में आए थे तब सिर्फ इतनी थी इन अभिनेत्रियों की उम्र, आज कर रही उनके साथ रोमांस

इस बात से तो हर कोई वाकिफ है कि बॉलीवुड के 'दबंग' यानी सलमान खान लंबे अर्से से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने सन 1988 में सबसे पहले फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से साइड रोल में डेब्यू किया। उसके बाद साल 1989 में उनकी पहली फिल्म 'मैंने प्यार किया' में मुख्य भूमिका निभाई। सलमान खान ने अपने लंबे करियर में अलग-अलग किरदार और अलग-अलग अभिनेत्रियों के साथ काम किया है। आज बॉलीवुड में ऐसी कई अभिनेत्रियां है जो उस समय उम्र में काफी छोटी थी जब सलमान खान ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
1. कैटरीना कैफकैटरीना ने सन 2003 को फ़िल्म 'बूम' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। लेकिन उनकी असली पारी की शुरुआत सलमान खान के साथ हुई। उनका जन्म 1983 में हुआ था। ऐसे में जब सलमान ने बॉलीवुड में कदम रखा तब वह सिर्फ 5 साल की थीं। वर्तमान समय में दोनों का तो रिश्ता भी काफी सुर्खियों में रहता है।
2. जैकलिन फर्नांडीज

अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत सन 2009 में फिल्म अलादीन से की थी। उन्होंने सलमान के साथ फिल्म रेस 3 और किक में काम किया है। जब सलमान ने बॉलीवुड में अपनी पहली फिल्म की थी तब वह सिर्फ 3 साल की थीं। बता दें कि, उनका जन्म सन 1985 में हुआ था।
3. करीना कपूर

अभिनेत्री करीना कपूर ने सलमान के साथ फिल्म बजरंगी भाईजान और बॉडीगार्ड में काम किया है। सलमान के डेब्यू के समय करीना सिर्फ 8 साल की थीं। उनका जन्म 21 सितन्बर सन 1980 को हुआ था।
4. अनुष्का शर्मा

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी सलमान के साथ फिल्म 'सुल्तान' में काम किया है। लेकिन जब भाईजान ने बॉलीवुड में कदम रखा था तब वह सिर्फ 4 महीने की थीं। अनुष्का का जन्म एक मई 1988 को हुआ था।
5. सोनम कपूर

बॉलीवुड की फ़ैशन क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस सोनम कपूर ने सलमान के साथ फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में काम किया था। इस फिल्म को लोगों ने भी काफी पसंद किया था। सलमान के डेब्यू क समय सोनम महज तीन साल की थीं। सोनम का जन्म 9 जून 1985 को हुआ था।
6. प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में भी अपने हुनर के दम पर पहचान बनाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी भाईजान के साथ काम किया है। प्रियंका ने फिल्म मुझसे शादी करोगी और सलाम-ए-इश्क जैसी फिल्मों में काम किया है। लोकिन सलमान के डेब्यू के समय प्रियंका 6 साल की थीं। प्रियंका 18 जुलाई 1982 को अपना जन्मदिन मनाती है।
7. जरीन खान

अभिनेत्री जरीन खान ने सलमान खान के साथ फिल्म 'वीर' से बॉलीवुड में कदम रखा था। लेकिन सलमान के डेब्यू के समय जरीन महज एक साल की ही थीं। जरीन का जन्म 14 मई 1987 को हुआ था।