सुकृति कक्कड़ और प्रकृति कक्कड़ जुड़वा बहने हैं। यह दोनों लंबे समय से फिल्मी गानों को अपनी आवाज देती आई है। सुधर जा, कर गई चुल और पहली बार जैसे गानों को आवाज देने के लिए सुकृति कक्कड़ को पहचाना जाता है, वहीं अगर बात करें प्रकृति कक्कड़ की तो प्रकृति बॉलीवुड में हवा हवा, कतरा कतरा और गजब का दिन जैसे गानों के लिए मशहूर है।
Third party image reference
ताज्जुब की बात है कि एक साथ इस दुनिया में आई इन सिंगर बहनों ने एक ही प्रोफेशन को चुना। दोनों को बचपन से ही गाने का शौक था इसीलिए दोनों ने सिंगिंग की दुनिया में अपनी पहचान बनाई। आज दोनों बहने किसी पहचान की मोहताज नहीं है। दोनों को लाखों लोग जानते हैं।
Third party image reference
कुछ महीने पहले इसी साल इन सिंगर बहनों का एक गाना रिलीज हुआ था, जिसका नाम 'सुधर जा' है। सुधर जा बहुत बड़ा हिट हुआ है, जिसके बाद सुकृति और प्रकृति लोगों के बीच और भी लोकप्रिय हो चुकी हैं।
Third party image reference
सुकृति और प्रकृति की शक्ल आपस में इतनी ज्यादा मिलती है कि यह दोनों कहीं भी एक जैसे कपड़े पहन कर नहीं जाती हैं। अगर यह दोनों एक जैसे कपड़े पहन लें तो पहचानना मुश्किल हो जाए कि कौन सुकृति और कौन प्रकृति। हाल ही में फिल्म सुपर 30 की स्क्रीनिंग हुई, जहां पर दोनों बहने पहुंची। इस स्क्रीनिंग पर भी इन दोनों बहनों ने एक जैसे कपड़े नहीं पहने थे।
Source: Voompla Instagram