Saturday, 23 November 2019

तैमूर का नया वर्जन है सनी लियोनी का बेटा! मासूमियत में तैमूर से भी दो कदम आगे!

बॉलीवुड का मोस्ट पॉपुलर स्टार किड तैमूर अली खान लंबे समय से मुंबई में नहीं देखा गया है। तैमूर लंबे समय से लंदन में हैं और अभी तक वापस नहीं लौटे। लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि बॉलीवुड में तैमूर अली खान का नया वर्जन आ चुका है और वह वर्जन मासूमियत के मामले में तैमूर से भी दो कदम आगे है। चलिए अब घुमा फिरा कर बात करना छोड़ कर सीधे मुद्दे पर आते हैं।

Third party image reference
दरअसल सनी लियोन के बेटे ने आजकल तैमूर वाली जगह ले रखी है। सनी के एक बेटे की शक्ल तैमूर से काफी मिलती-जुलती है। बस अंतर इतना है कि तैमूर थोड़ा शैतान टाइप का दिखता है और सनी का बेटा काफी मासूम है। इनफैक्ट मासूमियत के मामले में वह तैमूर से भी दो कदम आगे है। सनी लियोन के बेटे को तैमूर का नया वर्जन कहना गलत नहीं होगा।सनी लियोन ने हाल ही में अपना खुद का प्ले स्कूल खोला है। अपने खुद के प्ले स्कूल में सनी लियोन अपने बच्चों को भी पढ़ा रही हैं। उन्हें हाल ही में अपने प्ले स्कूल के बाहर अपने बच्चों के साथ स्पॉट किया गया, जिसमें से एक बेटे को उन्होंने अपनी गोद में ले रखा था। उनकी गोद में जो बेटा नजर आ रहा है, उसे देखकर सोशल मीडिया पर लोग यकीन नहीं कर पा रहे हैं। लोग भी आश्चर्यचकित हैं कि सनी के बेटे की शक्ल तैमूर से काफी मिलती जुलती है।

Third party image reference
इस बेटे के अलावा सनी लियोन का एक और बेटा है, जो देखने में काफी प्यारा है। सनी के दोनों बेटे जुड़वा हैं, जो सरोगेसी के माध्यम से पैदा हुए थे। इन दो बेटों के अलावा सनी की एक बेटी है जिसे उन्होंने 2 साल पहले गोद लिया था। सनी लियोन पर कुल 3 बच्चों को जिम्मेदारी है। एक बेहतरीन बॉलीवुड एक्ट्रेस होने के साथ-साथ वह अच्छी मां हैं।