
दोस्तों बॉलीवुड में सबसे मुश्किल काम है अपने फॉर्म को बरकरार रखना और फ्लॉप से बचना। और इस मामले में जहां बड़े बड़े स्टार्स नाकाम होते है। वही कुछ अभिनेताओं ने अपने फॉर्म को बरकरार रखा है। इनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लगातार सफल रही है। तो चलिए देखते है कौन है वो सितारे?
9. कार्तिक आर्यन
Copyright Holder: Bollywood Masterji
अपनी हल्की फुल्की और मनोरंजक फिल्मों के कारण कार्तिक आर्यन इन दिनों युवाओं में विशेष लोकप्रिय है। गेस्ट इन लंदन के बाद रिलीज हुई उनकी पिछली दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है। फिलहाल वो अपनी अगली फिल्म पति पत्नी और वो में बिजी है। तो क्या कार्तिक अपना जबरदस्त फॉर्म बरकरार रखेंगे?
8. शाहिद कपूर
Copyright Holder: Bollywood Masterji
रंगून फ़िल्म की असफलता के बाद शाहिद कपूर फ़िल्म पद्मावत से अपने फुल फॉर्म में नजर आए है। इसके बाद आई फ़िल्म बत्ती गुल मीटर चालू बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रही। लेकिन इस साल की उनकी फिल्म कबीर सिंह बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर है। तो क्या शाहिद अपना फॉर्म कायम रखेंगे?
7. ह्रितिक रोशन
Copyright Holder: Bollywood Masterji
पिछली असफलताओं से उभरकर हृतिक ने पिछली तीन फिल्में बैक टू बैक सफल दी है। उनकी हाल की पिछली फिल्म वॉर इस साल की अब तक कि सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फ़िल्म है। तो क्या आप भी हृतिक की अपकमिंग फिल्म क्रिष 4 का इंतजार कर रहे है?
6. रणवीर सिंह
Copyright Holder: Bollywood Masterji
रणवीर सिंह की सफलता का सिलसिला उनकी दीपिका पादुकोण के साथ आई फ़िल्म पद्मावत से शुरू हुआ है। पद्मावत के बाद उन्होंने सिम्बा और गली बॉय जैसी सफल फिल्में दी है। तो क्या रणवीर अपने फॉर्म को कायम रखने में कामयाब होंगे?
5. सलमान खान
Copyright Holder: Bollywood Masterji
सलमान खान की फ़िल्म ट्यूबलाइट बॉक्स ऑफिस पर बिलो एवरेज रही थी। लेकिन इसके बाद रिलीज हुई फिल्में टाइगर जिंदा है, रेस 3 और इस साल की फ़िल्म भारत बॉक्स ऑफिस पर सफल फिल्में रही है। तो क्या दबंग 3 से सलमान खान टॉप 5 में पहुंचने में कामयाब होंगे? जरूर कमेंट करें अपने जवाब।
4. जॉन अब्राहम
Copyright Holder: Bollywood Masterji
एक बेहतरीन फ़िल्म होने के बावजूद जॉन भाई की फ़िल्म फोर्स 2 बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। लेकिन इस फ़िल्म के बाद रिलीज हुई इनकी चारों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है। रोमियो अकबर वॉल्टर फ़िल्म को छोड़ सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर क्लीन हिट रही है। जब कि रोमियो एवरेज रही है। तो क्या जॉन की हाल में रिलीज फ़िल्म पागलपंती उन्हें टॉप 3 में पहुँचाएगी?
3. अजय देवगन
Copyright Holder: Bollywood Masterji
बादशाहो फ़िल्म के बाद आई अजय देवगन की चारों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई है। इसमें से गोलमाल अगेन कॉमेडी सेगमेंट की टॉप फ़िल्म है। तो क्या अजय अपनी अपकमिंग फिल्म तान्हाजी से सफलता का सिलसिला ऐसेही कायम रखेंगे?
2. आयुष्मान खुराना
Copyright Holder: Bollywood Masterji
अपनी प्यारी सी मुस्कान और हल्की फुल्की मजेदार फिल्में इस वजह से आयुष्मान इस वक्त बॉलीवुड के दूसरे टॉप इन फॉर्म अभिनेता है। अपने पूरे करियर में उनकी सिर्फ दो फिल्में फ्लॉप हुई है। वो है हवाईजादा और मेरी प्यारी बिंदु। उनकी पिछली लगातार सात फिल्में बॉक्स ऑफिस पर क्लीन हिट है। इस बात से इनकी सफलता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
1. अक्षय कुमार
Copyright Holder: Bollywood Masterji
अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि नंबर वन पर कौन है? उनकी अपकमिंग फिल्म गुड़ न्यूज अगर बॉक्स ऑफिस पर सफल रही तो इनकी लगातार सफल फिल्मों का टोटल एक दर्जन हो जाएगा। हर साल दो या अधिक सफल फिल्में देनेवाले अक्षय कुमार की एक्टिवनेस को सैल्यूट तो बनता है बॉस। आप की क्या राय है?
स्त्रोत - यह जानकारी विभिन्न बॉक्स ऑफिस साइट्स के आंकड़ो को कम्पेयर कर दी गई है। एवरेज से आगे की फिल्में सफल या हिट मान ली गई है।