
दोस्तों सुपरस्टार्स के कई किस्से आपने सुने है। फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स से भी आप परिचित है। लेकिन इस बिजनेस में कुछ प्रोफेशनल स्टार्स ऐसे भी है जिन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों का और दरियादिली से फ़िल्म बिजनेस से जुड़े लोगों का दिल जीत लिया है। तो आज बात करेंगे ऐसेही सुपरस्टार्स की जिन्होंने फिल्में न चलने पर होनेवाले नुकसान का जिम्मा खुद उठाया है।
1. सलमान खान
Copyright Holder: Bollywood Masterji
अभिनेता सलमान खान की काफी कम फिल्में बॉक्स ऑफिस पर विफल रही है। लेकिन उनकी फिल्म ट्यूबलाइट बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास बिजनेस नही कर सकी। जिस कारण डिस्ट्रीब्यूटर्स को नुकसान उठाना पड़ा था। तब सलमान ने 35 करोड़ देकर इस नुकसान को कम किया था। सलमान भाई के इस काम के लिए सैल्यूट तो बनता ही है।
2. शाहरुख खान
Copyright Holder: Bollywood Masterji
अभिनेता शाहरुख खान को बॉलीवुड का किंग कहा जाता है। और किंग जैसे कई काम उन्होंने किए है। पहली बार जब उनकी फिल्म अशोक बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई तो उन्होंने डिस्ट्रीब्यूटर्स के नुकसान को कम किया था। इसके बाद उनकी फिल्म पहेली के लिए भी कुछ ऐसाही काम किया था। यही नही बल्कि दिलवाले और हैरी मेट सेजल को हुए नुकसान को उन्होंने अपने जिम्मे पूरा किया। हालांकि इन दो फिल्मों का नुकसान ओवरसीज बिजनेस से पूरा हुआ, लेकिन शाहरुख के इस काम के लिए लाइक तो बनता ही है।
3. रजनीकांत
Copyright Holder: Bollywood Masterji
साउथ और बॉलीवुड के सुपरस्टार रजनीकांत की भारतीय सिनेमा में अपनी एक खास पहचान है। साल 2002 में जब इनकी फ़िल्म बाबा बॉक्स ऑफिस पर कामयाब नही हुई थी तो रजनीकांत जी ने डिस्ट्रीब्यूटर्स को हुए नुकसान का जिम्मा अपने सर लिया था। और यही दरियादिली उन्होंने 2014 की फ़िल्म लिंगा के लिए भी उठाई थी। लिंगा के नुकसान के लिए उन्होंने दस करोड़ अपने जेब से दिए थे।
4. रणबीर कपूर
Copyright Holder: Bollywood Masterji
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की इस फ़िल्म से रणबीर को काफी सारी उम्मिदें थी। लेकिन दर्शकों को उनकी यह कोशिश कुछ खास पसंद नही आई तो यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी। इस फ़िल्म के नुकसान को कम करने के लिए रणबीर ने अपनी फीस में से दस करोड़ निर्माताओं को लौटा दिए थे। रणबीर के इस एटीट्यूड के लिए उन्हें एक लाइक बनता है बॉस।
5. दीपिका पादुकोण
Copyright Holder: Bollywood Masterji
दीपिका पादुकोण ने भी तमाशा फ़िल्म का हुए नुकसान की जिम्मेदारी उठाई है। इन्होंने अपनी फीस में से पांच करोड़ रुपए लौटा दिए थे। और फ़िल्म से निर्माताओं का जो नुकसान हुआ था वो कम किया था। तो दीपिका के इस काम के लिए एक सैल्यूट तो बनता है। आप का क्या ख्याल है?
स्त्रोत - यह जानकारी बॉलीवुड से जुड़ी साइट देसीमार्टिनि में प्रकाशित रिपोर्टस पर आधारित है।