

ईशा अंबानी और आनंद पीरामल शादी के बाद साउथ मुंबई के वर्ली इलाके में स्थित घर Gulita में रहते हैं।

Gulita लगभग 50,000 वर्ग फीट के क्षेत्रफल में है। इसकी कीमत करीब 450 करोड़ रुपए बताई जाती है।

Gulita पांच प्लोर का है, जिसमें कई डाइनिंग रूम, एक पूल, मंदिर, तीन बेसमेंट, घर में काम करने वाले नौकरों के लिए भी कमरे शामिल है।

गुलिटा के ठीक सामने अरब सागर है, जिसका घर शानदार नजारा दिखाई देता है।

पीरामल समूह मुख्य रूप से फार्मास्युटिकल का करोबार करती है।

ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी में कुल लगभग 750 करोड़ रुपए खर्च बताया जाता है।
मुंबई. देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी पिछले साल दिसंबर में हुई थी। ईशा की शादी पीरामल परिवार में हुई है। पीरामल इंडस्ट्रीज के मुखिया डॉ अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल के साथ ईशा की शादी 13 दिसंबर 2018 को हुई थी। अजय पीरामल ने बेटे और बहू के लिए शादी के बाद नया घर Gulita को गिफ्ट किया था। ईशा शादी के पहले अपने मायके यानि पिता के साथ एंटीलिया में रहतीं थीं। बता दें कि मुकेश अंबानी का घर दुनिया का सबसे महंगा घर है, जिसकी कीमत 2 बिलियन डॉलर है।