समय के साथ मनोरंजन के श्रोत काफी बढ़ गए है | आज आपको टाइम-पास करने के लिए टीवी के सामने बैठने की जरुरत नहीं पड़ती | आप स्मार्टफोन पर भी दुनिया भर की चीज़े देख सकते है | इन सभी का लाभ एक्टर्स और एक्ट्रेसेज को भी हुआ है | आज हम आपको यूपी की कुछ ऐसी खूबसूरत अभिनेत्रियों के बारे में बताने वाले है, जिन्होंने अपने शहर से न सिर्फ बाहर निकलने की हिम्मत की, बल्कि अपने टैलेंट के बदौलत पूरी दुनिया को दिखा दिया कि यूपी वाले किसी से कम नहीं होते |
1. दिशा पटानी
Third party image reference
बॉलीवुड की सबसे क्यूट अभिनेत्रियों में शामिल दिशा पटानी ने काफी कम समय में अपनी एक विशेष पहचान बना ली है | दिशा का जन्म 13 जून 1992 को बरेली, उत्तर प्रदेश में हुआ था | इस एक्ट्रेस ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2015 में रिलीज़ हुई तेलुगु फिल्म 'लोफर' से की थी, पर खूबसूरत एक्ट्रेस को कामयाबी 'एम. एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' से मिली |
2. अनुष्का शर्मा
Third party image reference
भारत के धमाकेदार क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा आज देश-विदेश में काफी लोकप्रिय हो चुकी है | अनुष्का का जन्म 1 मई 1988 को अयोध्या, उत्तर प्रदेश में हुआ था | अनुष्का ने शुरुआत से ही कड़ी-मेहनत की है | अनुष्का ने पहले मॉडलिंग और फिर फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' में कमाल का अभिनय कर करोड़ो लोगो के दिलों में जगह बनाई है |
3. कायनात अरोड़ा
Third party image reference
कायनात का जन्म 2 दिसंबर 1986 को सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के एक पंजाबी परिवार में हुआ था | इस एक्ट्रेस ने साल 2013 में 'ग्रैंड मस्ती' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की | इस फिल्म में कायनात की भूमिका दर्शकों को खूब पसंद आई | इस फिल्म के साथ कायनात ने एक मलयालम और कुछ पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है |
4. लारा दत्ता
Third party image reference
लारा दत्ता का जन्म 16 अप्रैल 1978 को ग़ाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश में हुआ था | लारा ने महज़ 19 साल की उम्र में मिस इंटरकांटिनेंटल और 22 साल की उम्र में मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया | इसलिए लारा को 'ब्यूटी क्वीन' के नाम से भी जाना जाता है | इस खूबसूरत एक्ट्रेस ने 2003 में रिलीज़ हुई फिल्म 'अंदाज़' से अपने करियर की शुरुआत की | इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था |
इन सभी में से आपने किस एक्ट्रेस की सबसे ज्यादा फ़िल्में देखी है? निचे कमेंट में जरूर बताएं और खबर को लाइक और शेयर करना न भूलें |