दोस्तों आज हम आपको बताने जा रहे है कुछ ऐसे कालाकारो के बारे में जो सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपना जलवा बिखेर चुके है। तो आइये जानते हैं उन सितारों के बारे में।
Third party image reference
1- इरफान खान - इरफान खान भारतीय फिल्म अभिनेता हैं और वे बॉलीवुड में अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। उन्हें तीन बार फिल्मफेयर पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के तौर पर फिल्म 'पान सिंह तोमर' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है। उन्हें पद्मश्री सम्मान से भी नवाजा जा चुका है। आपको बता दें कि अपने बेहतरीन अभिनय से अपनी एक अलग ही पहचान रखने वाले इरफ़ान ने हॉलीवुड की जुरासिक वर्ल्ड और इन्फर्नो सहित कई बड़ी फ़िल्म में भी काम किया है।
Third party image reference
2- प्रियंका चोपड़ा - प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ की शूटिंग में बिजी हैं। प्रियंका उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बखूबी बैलेंस बनाकर रखती हैं। प्रियंका जितना अपने काम के लिए पैशन रखती हैं, उतना ही वो अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पैंड करती हैं। साल 2000 में मिस वर्ल्ड रह चुकी प्रियंका इस समय हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में काफी मशहूर है। वह बेवॉच सहित कई हॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर चुकी है।
Third party image reference
3- अनिल कपूर - बॉलीवुड इंडस्ट्री के सदाबहार अभिनेता अनिल कपूर जोकि भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में मशहूर है। उन्होंने डैनी बॉयल की फ़िल्म स्लमडॉग मिलियनेयर सहित कई फ़िल्मों में काम किया है।
Third party image reference
4- गुलशन ग्रोवर - आपको बता दे गुलशन आज के समय किसी पहचान के मोहताज नहीं है। बॉलीवुड फिल्मों में उन्होंने एक से बढ़कर एक कई खतरनाक विलेन का किरदार निभाया है। वह हॉलीवुड फ़िल्म द सेकेंड जंगल बुक और प्रिसनर्स ऑफ़ द सन सहित कई फ़िल्मों में काम किया है।