हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी आसमान छू रही हैं। बिग बॉस शो के जरिए स्टार का दर्जा हासिल करने के बाद सपना बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्री भी बन चुकी है। वह लाखों रुपया कमा रही है। सोशल मीडिया पर भी सपना चौधरी की लोकप्रियता दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। पैसों की उनके पास कोई कमी नहीं रह गई है। आलीशान घर, महंगी गाड़ियां, बढ़िया खानपान और शानदार पहनावा उनकी लग्जीरियस लाइफस्टाइल का हिस्सा हैं।
Third party image reference
ऊँचाई पर पहुंचने के बाद भी सपना चौधरी ने अपने शुरुआती काम को छोड़ा नहीं है। अपने मुख्य पेशे से उन्हें खास लगाव है। अभी भी वह स्टेज शो करती है। स्टेज पर नाचने का उनका पुराना काम है, लेकिन अब उन्होंने स्टेज पर नाचने की फीस बढ़ा दी है। पहले तो वह 3 घंटे के डांस के बदले 3100 रुपये लेती थी, वहीं अब उनकी फीस लाखों में हो चुकी है।
Third party image reference
सपना चौधरी का हर शो कम से कम 3 घंटे का होता है। और वर्तमान में वह हर शो के लिए हुए कम से कम 20 लाख चार्ज करती हैं। एक लीडिंग वेबसाइट के अनुसार वह ज्यादा से ज्यादा 25 लाख लेती हैं, यानी सपना चौधरी की हर शो से 20 से 25 लाख की इनकम होती है। विश्वास करना थोड़ा कठिन है लेकिन सच में कभी सिर्फ ₹3100 में ही मान जाने वाली सपना चौधरी आज लाखों कमा रही हैं। लगे हाथो आपको यह भी बता दें कि जब सपना किसी इवेंट में शामिल होने का कितना लेती हंम जानकारी के मुताबिक वह किसी प्रोग्राम या इवेंट में सिर्फ जाने भर के लियव 2 लाख लेती हैं।
Third party image reference
सपना चौधरी ने कभी सोचा भी नहीं था कि वह छोटे मोटे स्टेज शोज करके इतनी बड़ी स्टार बन जाएंगी। आपको शायद पता नहीं होगा कि जब वह 12 साल की थी तभी उनके पिता का निधन हो गया था, जिसके बाद उनके लिए उनकी जिंदगी बहुत कठिन हो गई थी। परिवार की जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेते हुए उन्होंने स्टेज शोज करने का फैसला लिया था। आज सपना जो कुछ भी हैं अपने दम पर हैं।