Friday, 29 November 2019

2020 की 10 अपकमिंग बायोपिक बॉलीवुड फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर कितनी होगी ब्लॉकबस्टर?

दोस्तों बायोपिक बॉलीवुड का रीमेक के बाद सफलता का दूसरा बड़ा फॉर्म्युला है। क्यों की अधिकतर फैन्स को सच्ची कहानियों में ज्यादा दिलचस्पी होती है। बायोपिक फिल्में किसी सफल या लोकप्रिय व्यक्तियों की जीवनी होती है, जिस कारण सफलता के ज्यादा चांसेस होते है। तो चलिए देखते है अगले साल कौनसी बायोपिक फिल्में रिलीज होने की संभावनाएं है?
1. तानाजी : द अनसंग वॉरियर

Copyright Holder: Bollywood Masterji
अभिनेता अजय देवगन की यह फ़िल्म अगले साल जनवरी में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के लिए शेड्यूल है। यह फ़िल्म मराठा योद्धा तानाजी मालुसरे के जीवन पर आधारित है। इस फ़िल्म में अजय देवगन के साथ काजोल और सैफ अली खान भी नजर आएंगे। तो क्या यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित होगी?
2. छपाक

Copyright Holder: Bollywood Masterji
दीपिका पादुकोण के इस फ़िल्म जे काफी लंबे समय से चर्चे है। यह फ़िल्म एसिड अटैक पीड़ित युवती के जीवन पर आधारित है। इस फ़िल्म का निर्देशन मेघना गुलजार कर रही है। यह फ़िल्म तानाजी के साथ रिलीज होगी। तो क्या यह फ़िल्म टकराव के बावजूद सफल होगी?
3. गुंजन सक्सेना : द कारगिल गर्ल

Copyright Holder: Bollywood Masterji
अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर हिट डेब्यू किया है। इस साल उनकी कोई भी फ़िल्म रिलीज नही हुई है। अगले साल कारगिल वॉर हीरो महिला पायलट गुंजन सक्सेना की बायोपिक में जाह्नवी नजर आएंगी। इस फ़िल्म में इनके साथ पंकज त्रिपाठी भी अहम किरदार में होंगे।
4. 83

Copyright Holder: Bollywood Masterji
भारत के महान क्रिकेट खिलाड़ी कपिल देव की कहानी पर आधारित इस फ़िल्म में कपिल के किरदार में रणवीर कपूर नजर आएंगे। इस फ़िल्म में दीपिका भी खास किरदार में है। तो क्या खेल पर आधारित यह बायोपिक फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल होगी?
5. जयललिता बायोपिक

Copyright Holder: Bollywood Masterji
हाल ही में कंगना रनौत की इस फ़िल्म का टीजर प्रदर्शित हुआ है। और इस फ़िल्म के कंगना के लुक को लेकर काफी चर्चा है। यह फ़िल्म तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता के जीवन पर आधारित है। यह फ़िल्म हिंदी में भी रिलीज की जाएगी। तो क्या कंगना की यह फ़िल्म दर्शकों को पसंद आएगी?
6. सरदार उधम सिंह

Copyright Holder: Bollywood Masterji
भारतीय इतिहास का अहम हिस्सा जलियांवाला बाग घटना का जनरल डायर से बदला लेने की यह कहानी है। यह फ़िल्म सरदार उधम सिंह जी के जीवन पर आधारित है। इस फ़िल्म में अभिनेता विक्की कौशल प्रमुख किरदार में नजर आएंगे। तो यकीनन इस फ़िल्म का इंतजार तो जरूर रहेगा। आप का क्या ख्याल है?
7. पृथ्वीराज

Copyright Holder: Bollywood Masterji
अभिनेता अक्षय कुमार और ब्यूटी क्वीन मानुषी छिल्लर इस फ़िल्म में नजर आएंगे। यह फ़िल्म महान योद्धा पृथ्वीराज चौहान की जीवनी पर आधारित है। यह फ़िल्म अगले साल दिवाली पर रिलीज होने की उम्मीद है। तो क्या आपको भी इस फ़िल्म का इंतजार है?
8. मैदान

Copyright Holder: Bollywood Masterji
भारत के पूर्व फुटबॉल कोच के जीवन पर आधारित इस फ़िल्म में अभिनेता अजय देवगन प्रमुख किरदार में नजर आएंगे। यह फ़िल्म अगले साल सत्ताईस नवम्बर को रिलीज शेड्यूल है। तो इस साल में यह अजय की दूसरी बायोपिक फ़िल्म होगी। तो क्या अजय की यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित होगी?
9. शेरशाह

Copyright Holder: Bollywood Masterji
अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की इस साल की फ़िल्म मरजांवा बॉक्स ऑफिस पर सामान्य रही है। अगले साल इनकी यह फ़िल्म रिलीज की संभावना है। यह फ़िल्म भी कारगिल में शहीद वीर जवान की जीवनी है। तो क्या यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने में सफल होगी?
10. साइना

Copyright Holder: Bollywood Masterji
इस फ़िल्म के प्रमुख लीड के लिए कई नाम सामने आते रहे है। लेकिन हाल की खबरों की माने तो इस फ़िल्म के लिए परिणीति चोपड़ा मुख्य किरदार के रूप में फाइनल है। यह फ़िल्म बैडमिंटन खिलाडी साइना नेहवाल के जीवन पर आधारित है। तो क्या परिणीति इस किरदार के लिए परफेक्ट चॉइस है?
स्त्रोत - यह जानकारी बॉलीवुड बुकिंग साइट बुक माय शो की जानकारी पर आधारित है। फिल्मों के रिलीज शेड्यूल में समय समय पर बदलाव संभव है।