Friday, 29 November 2019

2020 बनेगा बायोपिक का नंबर 1 साल, रिलीज हो सकती है 10 बड़ी फिल्में


दोस्तों बॉलीवुड में सच्ची कहानियों के साथ साथ बायोपिक फिल्मों का ट्रेंड काफी सफल रहा है। 2020 की बायोपिक फिल्में अब तक रिलीज हुई फिल्मों से न सिर्फ अलग है बल्कि बेहद शानदार भी है। और इसीलिए आप को अभी से तैयार रहना आसान हो इसलिए पहली बार हम अगले साल रिलीज होने वाली बायोपिक फिल्मों की सूची लेकर आए है। पसंद आए तो लाइक और शेयर करना न भूलें।
1. तानाजी : द अनसंग वॉरियर

Copyright Holder: Bollywood Masterji
साल पहले ही महीने की दस तारीख को अजय देवगन और सैफ अली खान की फ़िल्म तान्हाजी रिलीज के लिए शेड्यूल है। यह फ़िल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के वीर योद्धा तान्हाजी मालुसरे के बलिदान और शौर्य की सच्ची कहानी पर आधारित है। इस फ़िल्म में काजोल भी नजर आएंगी। तो क्या यह फ़िल्म ब्लॉकबस्टर बनेगी?
2. छपाक

Copyright Holder: Bollywood Masterji
अजय देवगन कि फ़िल्म के साथ दीपिका पादुकोण की इस फ़िल्म का क्लैश संभव है। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनने वाली इस फ़िल्म की कहानी एसिड अटैक से पीड़ित लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर आधारित है। इस फ़िल्म का दीपिका के किरदार की कुछ तस्वीरें सामने आई है। तो क्या दीपिका की यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बनाने में सफल होगी?
3. गुंजन सक्सेना : द कारगिल गर्ल

Copyright Holder: Bollywood Masterji
अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने पिछले साल धड़क से बॉलीवुड में सफल डेब्यू किया था। इस साल जाह्नवी की कोई फ़िल्म रिलीज नही हुई है। लेकिन अगले साल मार्च में इनकी फ़िल्म गुंजन सक्सेना रिलीज होगी। यह फ़िल्म भारत की पहली महिला फाइटर पायलट गुंजन सक्सेना की कहानी पर आधारित है। तो क्या जाह्नवी इस फ़िल्म से ब्लॉकबस्टर डेब्यू करने में सफल होगी?
4. 83

Copyright Holder: Bollywood Masterji
यह इस लिस्ट की मच अवेटेड फ़िल्म है। यह फ़िल्म पूर्व क्रिकेट कैप्टन कपिल देव और उनके टीम की क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने की कहानी है। इस फ़िल्म में रणवीर के साथ दीपिका भी नजर आएंगी। यह फ़िल्म अगले साल अप्रैल में रिलीज अनाउंस की गई है। तो क्या इस वक्त की बॉलीवुड की यह सफल जोड़ी इस फ़िल्म को ब्लॉकबस्टर बनाएगी? बताते चलें कि इस फ़िल्म का निर्देशन कबीर खान कर रहे है।
5. थलैवी

Copyright Holder: Bollywood Masterji
हाल ही में कंगना रनौत की इस फ़िल्म का टीजर लांच किया गया है। यह फ़िल्म पूर्व अभिनेत्री और राजनेता जे जयललिता के जीवन पर आधारित है। इस फ़िल्म में कंगना के साथ अरविंद स्वामी भी नजर आएंगे। यह फ़िल्म अगले साल छब्बीस जून को रिलीज होने की संभावना है। तो क्या कंगना इस फ़िल्म से दमदार वापसी करेंगी?
6. सरदार उधम सिंह

Copyright Holder: Bollywood Masterji
तान्हाजी के अलावा हम भी इस फ़िल्म का इंतजार कर रहे है। यह फ़िल्म एक ऐतिहासिक फ़िल्म है जो जलियांवाला बाग में हुए घटनाक्रम के लिए जिम्मेदार जनरल डायर की हत्या पर आधारित है। इस फ़िल्म में विक्की कौशल नजर आएंगे। और इस फ़िल्म का निर्देशन शुजीत सरकार करेंगे। यकीनन यह एक लाजवाब फ़िल्म होगी इसमे कोई दोराय नही है। आप की क्या राय है?
7. पृथ्वीराज

Copyright Holder: Bollywood Masterji
अक्षय कुमार की यह अपकमिंग फिल्म महान योद्धा पृथ्वीराज चौहान की कहानी पर आधारित है। यह अगले साल दिवाली के मौके पर रिलीज की संभावना है। इस फ़िल्म से अक्षय के साथ मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। तो क्या यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड सेट करने में कामयाब रहेगी?
8. मैदान

Copyright Holder: Bollywood Masterji
बधाई हो जैसी कामयाब फ़िल्म देनेवाले निर्देशक अमित शर्मा इस फ़िल्म का निर्देशन करेंगे। इस फ़िल्म में अजय देवगन मुख्य किरदार में होंगे। यह फ़िल्म भारत मे फुटबॉल के पितामह कहे जानेवाले कोच सैयद अब्दुल रहीम के जीवन पर आधारित है। इस फ़िल्म में अजय के साथ नैशनल अवार्ड विनर अभिनेत्री कीर्ति सुरेश भी नजर आएंगी। तो क्या यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाएगी?
9. शेरशाह

Copyright Holder: Bollywood Masterji
सिद्धार्थ मल्होत्रा की यह फ़िल्म एक एक्शन पैक्ड फ़िल्म होगी। इस फ़िल्म में वो परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा के किरदार में नजर आएंगे। इस फ़िल्म का निर्देशन विष्णुवर्धन करेंगे। और इस फ़िल्म का निर्माण करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन्स करेगी। इस फ़िल्म की रिलीज डेट फिलहाल अनाउंस नही हुई है। लेकिन खबर पक्की है कि यह फ़िल्म अगले साल रिलीज होगी।
10. साइना

Copyright Holder: Bollywood Masterji
बैडमिंटन खिलाडी साइना नेहवाल के जीवन पर आधारित इस फ़िल्म का निर्माण टी सीरीज फिल्म्स करेगी। लेकिन अब तक लीड रोल में काफी बदलाव हुए है। और फिलहाल इस फ़िल्म में परिणीति चोपड़ा की एंट्री की खबरें है। इस फ़िल्म का निर्देशन अमोल गुप्ते करेंगे। इस फ़िल्म की रिलीज डेट फिलहाल अनाउंस नही हुई है। लेकिन इस फ़िल्म के 2020 में रिलीज की खबरे है।
स्त्रोत - यह जानकारी विभिन्न बॉक्स ऑफिस स्त्रोतों पर आधारित है। फिल्मों के रिलीज डेट्स में बदलाव संभव है।