Saturday, 30 November 2019

बिहार के विधायक जी की बेटी है बहुत प्यारी, 2 लड़कों को कर चुकी है डेट, उम्र महज 32 साल

नेहा शर्मा ने अपने बॉलीवुड करियर का आगाज साल 2010 में फिल्म क्रूक से किया था। इस फिल्म में नेहा शर्मा एक महत्वपूर्ण किरदार में नजर आई थी। अपनी पहली फिल्म से रातों-रात स्टार बन गई थी नेहा शर्मा, जिन्होंने कभी सिर्फ मॉडलिंग में करियर बनाने के बारे में सोचा था वह एक एक्ट्रेस गई, इससे बड़ी बात और उनके लिए क्या हो सकती है। क्या सुपर कूल हैं हम, जयंताभाई की लव स्टोरी और यंगिस्तान जैसी एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में उन्होंने काम किया है। बहुत जल्द एक्ट्रेस नेहा शर्मा अजय देवगन की फिल्म तानाजी में भी नजर आएंगी।

Third party image reference


Third party image reference
बिहार के भागलपुर जिले के माउंट कार्मेल स्कूल से नेहा शर्मा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया। निया शर्मा ने कभी नहीं सोचा था कि वह बड़े पर्दे के लिए अभिनय करेंगी लेकिन फैशन डिजाइनिंग बल्कि उनकी उम्मीद फैशन डिजाइनिंग थी लेकिन उनकी किस्मत ने उन्हें एक बड़ी एक्ट्रेस बना दिया। आज वह किसी पहचान के मोहताज नहीं है। अपनी काबिलियत और मेहनत के दम पर वह बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस बन चुकी हैं।

Third party image reference
इसी महीने नेहा शर्मा ने अपना 32वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। 32 साल की हो चुकी नेहा शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड से नहीं बल्कि साउथ इंडियन सिनेमा से की थी। दक्षिण भारत की फिल्म 'चिरुथा' में पहली बार साल 2007 में वह अभिनेत्री के तौर पर नजर आई थी। इसके बाद उनकी बॉलीवुड में एंट्री हुई। फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
अपने पूरे बॉलीवुड करियर के दौरान नेहा शर्मा कुल 2 एक्टर को डेट कर चुकी हैं। पहली बार उनकी जिंदगी में साउथ के एक्टर रामचरण ने दस्तक दी थी और दूसरी बार बॉलीवुड एक्टर जैकी भगनानी ने। रामचरण के साथ तो नेहा शर्मा का अफेयर लंबे समय तक रहा था।एक्ट्रेस नेहा शर्मा बेहद पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। उनकी खूबसूरती के भी लाखों दीवाने हैं लेकिन फैमिली बैकग्राउंड के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। दरअसल वह किसी आम परिवार से नहीं आती हैं बल्कि उनके पिता एक विधायक हैं। बिहार के भागलपुर में जन्मी एक्ट्रेस नेहा शर्मा के पिता का नाम अजीत शर्मा है, जो भागलपुर के ही कांग्रेस पार्टी के विधायक हैं।