
अभिनेता राजकुमार राव को अपने बेहतरीन अभिनय के लिए पहचाना जाता है। वह फिल्मों में जिस तरह के रोल्स करते हैं, उस तरह के रोल्स को निभाना हर किसी के अभिनेता की बस की बात नहीं है। अभिनेता राजकुमार अपने किरदारों के जरिए लाखों लोगों के दिल जीत चुके हैं। बहुत जल्दी फिल्म 'मेड इन चाइना' रिलीज होने वाली है, जिसमें वह एक महत्वपूर्ण किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। इसी महीने रिलीज होने जा रही अभिनेता राजकुमार राव की इस फिल्म में टीवी जगत की जानी पहचानी अभिनेत्री मौनी रॉय भी नजर आएंगी।
Third party image reference
बॉलीवुड का यह अभिनेता सितंबर महीने की शुरुआत मे ही एक बड़े सदमे से गुजरा है। राजकुमार राव के पिता सत्यपाल यादव पिछले महीने ही इस दुनिया को छोड़ कर चले गए। राजकुमार के पिता के निधन को ठीक से 1.5 महीने भी नहीं हुए हैं। बॉलीवुड का यह अभिनेता अपने पिता के बेहद करीब था। उनके पिता 60 वर्ष की आयु के थे।
Third party image reference
देर रात बॉलीवुड का यह अभिनेता डिनर करने के लिए एक जगह पहुंचा। डिनर के बाद वह अकेले नहीं बल्कि अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ पहुंचे थे। डिनर के बाद अभिनेता राजकुमार राव ने मीडिया को खुलकर पोज दिए। इस दौरान वह और उनकी गर्लफ्रेंड काफी खुश नजर आईं।
Third party image reference
आपको बता दें, अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री पत्रलेखा की पहली मुलाकात फिल्म सिटी लाइट की शूटिंग के दौरान हुई थी। दोनों बहुत लंबे समय से एक-दूसरे को डेटिंग कर रहे हैं। इन दोनों की शादी की खबरें भी आजकल चर्चा में हैं।