Wednesday, 27 November 2019

पति की वजह से करना चाहती थी आत्महत्या अब 13 साल छोटे बॉयफ्रेंड के साथ रहती है यह अभिनेत्री


Third party image reference
लोकप्रिय टीवी महाभारत आज से करीब 30 साल पहले दूरदर्शन पर शुरू हुआ था| हर रविवार को प्रसारित होने वाला यह धारावाहिक लोगो का पसंदीदा बन गया था| इस धारावाहिक में दिखाई देने वाली घटनाओं का जिक्र लोग करते थे| इस धारावाहिक के पात्र हर घर का एक हिस्सा बन गए थे| बात चाहे युधिष्ठिर, अर्जुन, दुर्योधन हो या फिर पांडवों की धर्मपत्नी द्रोपदी की हो, हर किरदार अपने में ख़ास था| आज हम बात कर रहे हैं, महाभारत में द्रोपदी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस रूपा गांगुली की| रूपा आज 53 वर्ष की हो चुकी है| रूपा ने एक बंगाली सीरियल से टीवी जगत में कदम रखा था| रूपा ने अपने हिंदी सीरियल के करियर की शुरुआत दूरदर्शन के सीरियल गणदेवता से की थी|
Third party image reference
हाल ही में महाभारत की सफलता पर बात करते हुए रूपा ने टीवी शो सच का सामना में कहा था- महाभारत के बाद मेरा अनुभव चौंकाने वाला था| मुझे अपने जीवन का सबसे धक्का लगा था| मैं बहुत महत्वकांशी नहीं थी कि डगमगाऊं| अपने करियर के इन 24 वर्षों में मैंने किसी से भी काम नहीं माँगा| बता दें कि रूपा ने सन 1992 में एक मैकेनिकल इंजीनीयर ध्रुव मुखर्जी से शादी कि थी|

Third party image reference
शादी के 14 साल बाद वे एक दूसरे से अलग रहने लग गए और बाद में सन 2009 में दोनों ने तलाक़ ले लिया था| अपने इस रिश्ते के बारे में रूपा ने कहा कि मैं रोज-रोज के झगडे से तंग आ गयी थी| रूपा ने बताया कि उन्होंने 3 बार आत्महत्या करने कि कोशिश की थी|अपने पति से अलग होने के बाद रूपा अपने से 13 साल छोटे बॉयफ्रेंड दिव्येंदु के साथ अपने मुंबई के फ्लैट में रहती है|