Thursday, 21 November 2019

समान उम्र के हैं ये 12 सितारें, फिर भी एक हैं बेहद सुंदर तो दूसरा दिखता हैं अंकल-आंटी

कहते हैं उम्र सिर्फ एक नंबर होती हैं। आप खुद को कितना ज्यादा फिट और एक्टिव रखते हैं ये ज्यादा मायने रखता हैं। आप ने बॉलीवुड में कई ऐसे सितारों को देखा होगा जिनके ऊपर बढ़ती उम्र का कोई असर दिखाई ही नहीं देता हैं। वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो अपनी उम्र के हिसाब से बहुत बूढ़े लगते हैं। यदि हम अपने आसपास के लोगो को ही चुनिंदा फ़िल्मी सितारों से कंपेयर करे तो एक जैसी उम्र होने के बावजूद दोनों के लुक में जमीन आसमान का अंतर दिखाई देगा। आज हम इसी के कुछ उदाहरण समझते हैं।ऋतिक रोशन और राम कपूर - ऋतिक रोशन को उनकी बॉडी, फिजिक और 6 पैक एब्स के लिए जाना जाता है। उनको देखकर ज्यादातर यंगस्टर्स में भी बॉडी बनाने का क्रेज बरकरार है। तो वहीं राम कपूर अपनी कॉमेडी और फैट लूक के लिए मशहूर हैं। राम और ऋतिक को देखने पर लगता हैं कि इन दोनों की उम्र में काफी अंतर होगा लेकिन आप ये जान हैरान हो जाएंगे कि दोनों की ही उम्र 45 वर्ष हैं।


दीपिका पादुकोण और आयशा टाकिया -बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्रीज की ग्लैमरस ऐक्ट्रेस में से एक दीपिका पादुकोण पहले से ही काफी फिट और फाइन हैं। आशिया टाकिया की लेटेस्ट तस्वीरें देखे तो आपको वो एक आंटी टाइप की महला नज़र आएगी। पर असल में दोनों ही एक्ट्रेस 33 वर्ष की हैं।


शाहरुख़ खान और आदित्य पंचोली -शाहरुख खान बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक है। दुनिया भर में इनकी फैन फॉलोइंग काफी बड़ी संख्या में है। शाहरुख खान इस समय 50 साल की उम्र पार कर चुके हैं। लेकिन इसके बावजूद वह बेहद फिट नजर आते हैं। आपको बता दें शाहरुख़ खान और आदित्य पंचोली दोनों की ही उम्र 54 वर्ष हैं। दोनों के लुक और फिटनेस में भी जमीन आसमान का अंतर हैं।


शिल्पा शेट्टी और स्मृति इरानी -बॉलीवुड की सुपर फिट एक्‍ट्रेस शिल्‍पा शेट्टी अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। उनकी फिटनेस और ग्‍लोइंग स्किन को देखकर कोई भी उनकी असली उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है। जबकि स्मृति इरानी के पहले और वर्तमान की तस्वीरों में जमीन आसमान का अंतर हैं। समय बीतने के साथ साथ वे बूढी और कम आकर्षक लगने लगी। आपको जान हैरानी होगी कि शिल्पा और स्मृति इन दोनों की ही उम्र 44 वर्ष के आसपास हैं।


हेमा मालिनी और फरीदा जलाल -बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी आज भी आकर्षण का केन्द्र रहती हैं। उनकी खूबसूरती आज भी उम्र के हिसाब से काफी अच्छी हैं। मसलन वो माँ को रोल तो आराम से कर ही सकती हैं। वहीं उसी उम्र की फरीदा जलाल को अब दादी मा के रोल ही मिलते हैं। दोनों को देख ऐसा लगता हैं मानो फरीदा हेमा की मम्मी हो। पर असल में दोनों की उम्र 71 वर्ष हैं।


करीना कपूर और ग्रेसी सिंह -करीना कपूर की खूबसूरती की जितनी तारीफ़ की जाए कम ही हैं। आज भी वे कई नई अभिनेत्रियों को लुक के मामले में टक्कर देती हैं। वहीं दूसरी और उसी एज वाली ग्रेसी सिंह करीना के सामने आंटी दिखती हैं। इन तीनो की उम्र 39 वर्ष के आसपास