Friday, 29 November 2019

दुनिया की सबसे खतरनाक जगहों पर फिल्माई गई 10 फिल्में, कितनी बनी हिट?

दोस्तों एक अच्छी फिल्म हम तक पहुंचाने के लिए सितारों के साथ साथ फिल्म से जुड़े हर किसी को बहोत मेहनत करनी पड़ती है। आज बात करेंगे दुनिया की सबसे खतरनाक जगहों पर फिल्माई गई फिल्मों की जहां हर वक्त जान का खतरा रहता है। तो चलिए देखते है कौनसी है वो जगह जहां यह 10 फिल्में फिल्माई गई?
1. लकी : नो टाइम फ़ॉर लव्ह

Copyright Holder: Bollywood Masterji
सलमान खान और स्नेहा उल्लाल की इस फ़िल्म को बॉक्स ऑफिस पर सामान्य सफलता मिली थी। लेकिन इस फ़िल्म से जुड़ी सबसे खास बात यह रही कि इस फ़िल्म की अधिकतर शूटिंग रशिया के बर्फीले इलाके में हुई थी। जहां पूरे क्र्यू को माइनस डिग्री तापमान में काम करना पड़ता था। और सांस लेने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ता था।
2. भाग मिल्खा भाग

Copyright Holder: Bollywood Masterji
फरहान अख्तर की यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है। सच्ची घटनाओं पर आधारित इस फ़िल्म के कुछ सीन्स हिमालय के दस हजार फिट की ऊंचाई वाले इलाकों में फिल्माए गए है। जहां कम तापमान के साथ साथ ऑक्सीजन की भी कमी महसूस होती है। तो क्या यह आपकी फेवरेट फ़िल्म है?
3. एलओसी कारगिल

Copyright Holder: Bollywood Masterji
निर्देशक जे पी दत्ता ने कई सफल फिल्मों का निर्देशन किया है। इस मल्टीस्टारर फ़िल्म की शूटिंग भी हिमालय के ऊंचे बर्फीले पहाड़ों पर की गई थी। दर्शकों को यह फ़िल्म पसंद भी आई है। तो क्या यह आपकी फेवरेट फ़िल्म है?
4. दोस्ताना

Copyright Holder: Bollywood Masterji
खूबसूरत दिखनेवाली कई चीजे खतरनाक भी होती है। दोस्ताना फ़िल्म की शूटिंग जहां हुई है वो अमरीका के फ्लोरिडा में स्थित मियामी बीच ऐसीही एक जगह है। यहां हर वक्त समुद्री तूफानों का खतरा मंडराता है। प्रियंका चोपड़ा और जॉन अब्राहम की यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है।
5. पान सिंह तोमर

Copyright Holder: Bollywood Masterji
चंबल के डाकुओं के किस्से कई बॉलीवुड फिल्मों ने हम तक पहुंचाए है। लेकिन इस बीहड़ इलाके में शूटिंग करने का साहस पहली बार इस फ़िल्म के कलाकार और निर्माताओं ने किया। अभिनेता इरफान खान की यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है। यह फ़िल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है। और इस फ़िल्म के कलाकारों की मेहनत को हम सैल्यूट करते है।
6. काबुल एक्सप्रेस

Copyright Holder: Bollywood Masterji
कबीर खान के निर्देशन में बनी जॉन अब्राहम और अरशद वारसी की इस फ़िल्म की काफी तारीफ हुई थी। लेकिन यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नही दिखा सकी। यह फ़िल्म अफगानिस्तान के कंदहार में शूट की गई थी। जहां हर वक्त आतंकी हमलों का खतरा मंडराता था। और यहां तक खबरें है कि फ़िल्म से जुड़े लोगों को धमकियां भी मिलनी शुरू हुई थी। यह एक लाजवाब फ़िल्म है इसमें कोई दोराय नही है।
7. डॉन 2

Copyright Holder: Bollywood Masterji
शाहरुख खान की इस सुपरहिट फिल्म की ऐसी कई बातें है जो हमें हॉलीवुड फिल्मों की याद दिलाती है। मलेशिया के क्वालालंपुर में स्थित जिस ट्विन टावर के ब्रिज पर इस फ़िल्म के कुछ एक्शन सिक्वेंसेस फिल्माए गए है उसकी जमीन से ऊंचाई पंद्रह सौ फीट है। इस बात से आप अंदाजा लगा सकते है कि यह कितना खतरनाक रहा होगा।
8. जब वी मेट

Copyright Holder: Bollywood Masterji
हिमालय की गोद में तेरह हजार फीट की ऊंचाई पर जब वी मेट के कुछ सीन्स इस जगह फिल्माए गए है। यह जगह है रोहतांग पास। जहां हर वक्त बर्फीले तूफान की संभावनाएं बनी हुई थी। लेकिन शाहिद कपूर और करीना की इस फ़िल्म में इनकी मेहनत रंग लाई और फ़िल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। तो क्या यह आपकी भी फेवरेट फिल्मों में से एक है?
9. द हीरो : लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई

Copyright Holder: Bollywood Masterji
बर्फ से घिरी स्विट्जरलैंड की ग्यारह हजार फीट की ऊंचाई पर न सिर्फ माइनस डिग्री का तापमान था। बल्कि ऑक्सीजन की कम मात्रा की वजह से सांस लेना भी नामुमकिन बना हुआ था। ऐसी जगह पर सनी देओल और अमरीश पुरी की इस फ़िल्म का क्लाइमैक्स फिल्माया गया था। बॉक्स ऑफिस पर यह फ़िल्म सफल रही थी।
10. लव स्टोरी 2050

Copyright Holder: Bollywood Masterji
प्रियंका चोपड़ा और हरमन बवेजा की यह फ़िल्म एक मेगा बजट थी। हालांकि यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नही दिखा सकी। लेकिन यह फ़िल्म ऑस्ट्रेलिया के सबसे खतरनाक आइलैंड कंगारू आइलैंड में फिल्माई गई है। जहां हर वक्त बिजली गिरने का खतरा होता है। और इस आइलैंड का पांचवा हिस्सा बिजली गिरने से पूरी तरह नष्ट है।
स्त्रोत - यह जानकारी बॉलीवुड से जुड़ी साइट्स कोइमोई और देसीमार्टिनि में प्रकाशित तथ्यों पर आधारित है।