Saturday, 23 November 2019

1000 करोड़ के बजट में बनने वाली फिल्म महाभारत में ऐसी होनी चाहिए स्टारकास्ट, कृष्ण कौन?

महाभारत एक ऐसा विषय है जिस पर कई फिल्में बन सकती हैं तो कई फिल्म मेकर्स इस पर फिल्म बनाने का विचार कर रहे हैं। इन्हीं में से एक हैं बाहुबली के डायरेक्टर एस एस राजामौली जिनकी महाभारत प्रोजेक्ट की लंबे समय से चर्चा हो रही है। दोस्तों हम इस महाभारत विषय पर पूर्व में एक आर्टिकल लिख चुके हैं। अगर आप यह आर्टिकल पढ़ना चाहते हैं तो हमारे अकाउंट को ओपन करके इसे अवश्य पढ़ें। आज के आर्टिकल में हम चर्चा करेंगे एस एस राजामौली के ड्रीम प्रोजेक्ट महाभारत में कैसी स्टारकास्ट होनी चाहिए?
कर्ण - कर्ण महाभारत के सबसे शक्तिशाली योद्धाओं से एक थे। वह रिश्ते में पांडवों के सबसे बड़े भाई थे। कर्ण के किरदार में हमें टाइगर श्रॉफ एकदम बेस्ट लगते हैं। इस बारे में आप क्या सोचते हैं हमें कमेंट करें।


Third party image reference
दुर्योधन - दुर्योधन महाराज धृतराष्ट्र और गांधारी के सौ पुत्रों में सबसे बड़ा था दुर्योधन को महाभारत का सबसे क्रूर और अधर्मी पात्र माना जाता है। इस किरदार के लिए साउथ फिल्मों के बेहतरीन अभिनेता राना दग्गुबाती बिल्कुल परफेक्ट लगते हैं, क्योकि उन्होंने फिल्म बाहुबली में भल्लालदेव का नेगेटिव किरदार काफी अच्छी तरह से निभाया था।


Third party image reference
अर्जुन - जैसा कि हम पूर्व के आर्टिकल में जिक्र कर चुके हैं महारथी अर्जुन के रोल में अभिनेता ऋतिक रोशन एकदम परफेक्ट लगते हैं। ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ को एक बार फिर साथ में काम करते देखना फैंस के लिए काफी रोचक होगा। दोनों को हम हाल ही में रिलीज हुई एक्शन फिल्म वॉर में देख चुके हैं।


Third party image reference
गुरु द्रोणाचार्य - गुरु द्रोणाचार्य पांडवों के गुरु थे लेकिन पुत्र मोह के चलते वह महाभारत में कौरवों का साथ दे रहे थे। वह इतने शक्तिशाली थे कि उन्हें युद्ध में मारने के लिए कृष्ण को ईश्वर अवतार में आना पड़ा था। गुरु द्रोणाचार्य के किरदार को अमिताभ बच्चन से बेहतर कोई नहीं निभा पाएगा ऐसा हमें लगता है।


Third party image reference
भीष्म पितामह - भीष्म पितामह से बड़ा और शक्तिशाली योद्धा पूरे महाभारत में और कोई नहीं था उन्हें मारने के लिए श्रीकृष्ण अपने अवतार में आ गए थे। भीष्म पितामह का शानदार किरदार मुकेश खन्ना बेहतरीन तरीके से निभा सकते हैं ,क्योंकि उन्होंने पुरानी महाभारत में भीष्म पितामह का किरदार काफी बेहतरीन तरीके से निभाया था और वह इस किरदार के लिए एकदम परफेक्ट लगते हैं।

संबंधित इमेज
Third party image reference
द्रौपदी - जुए में सब कुछ हारने के बाद युधिष्ठिर ने अपनी पत्नी द्रौपदी को भी मजबूरी में दांव पर लगा दिया था। भगवान श्री कृष्ण द्रौपदी को अपनी बहन मानते थे। वैसे इस किरदार में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण सबसे परफेक्ट लगेंगी।


Third party image reference
वासुदेव कृष्ण - वासुदेव कृष्ण का किरदार महाभारत का सबसे अहम किरदार है और कृष्ण के किरदार के लिए बॉलीवुड के कई अभिनेताओं को चुना जा सकता है। और आज हम कृष्ण के किरदार के लिए बॉलीवुड के पांच अभिनेताओं को चुन रहे हैं जिनमें आमिर खान, सलमान खान, अक्षय कुमार, शाहरुख खान और अजय देवगन शामिल है और आप सभी को यह बताना है कि कौन सा अभिनेता कृष्ण के रोल में सबसे परफेक्ट लगेगा।


दोस्तों अगर यह जानकारी आपको अच्छी लगे तो पोस्ट को लाइक, कमेंट और शेयर जरुर करें। ऐसी ही खबरें लगातार पाने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें।