दोस्तों शुरुवाती दौर से बॉलीवुड फिल्मों में अभिनेताओं के साथ अभिनेत्रियों का भी बड़ा योगदान रहा है। और फिल्मों की कुछ जोड़ियां आज भी उतनीही मशहूर है। तो चलिए शुरू करते है यह यादगार सफर। और देखते है कौनसी जोड़ियां दर्शकों ने सबसे ज्यादा बार परदे पर देखना पसंद किया है। तो हमें कमेंट कर बताना न भूलें आपकी फेवरेट जोड़ी का नाम।
10. सलमान खान और करिश्मा कपूर
Copyright Holder: Bollywood Masterji
सलमान खान और करिश्मा कपूर की जोड़ी को भी बॉलीवुड में काफी पसंद किया गया है। इस जोड़ी ने एकसाथ नौ फिल्मों में काम किया है। दुल्हन हम ले जाएंगे, जुड़वा, अंदाज अपना अपना यह इस जोड़ी की कुछ यादगार फिल्में है। तो आपको इस जोड़ी की कौनसी फ़िल्म सबसे ज्यादा अच्छी लगती है?
9. शाहरुख खान और जूही चावला
Copyright Holder: Bollywood Masterji
शाहरुख खान और जुही चावला की जोड़ी भी बॉलीवुड की यादगार जोड़ी रही है। इस जोड़ी ने एक साथ नौ फिल्में दी है। और इस जोड़ी की ज्यादातर फिल्में दर्शकों ने खूब पसंद भी की है। तो आपको इस जोड़ी की कौनसी फ़िल्म सबसे ज्यादा अच्छी लगती है? जरूर कमेंट करें अपने जवाब।
8. अक्षय कुमार और करिश्मा कपूर
Copyright Holder: Bollywood Masterji
खिलाड़ी अक्षय वैसे तो बॉलीवुड की लगभग हर अभिनेत्री के साथ बेहतरीन फिल्में दे चुके है। लेकिन इनकी करिश्मा कपूर के साथ जोड़ी को सबसे ज्यादा पसंद किया गया है। इस जोड़ी ने जानवर, सुहाग, दिल का रिश्ता जैसी यादगार फिल्में दी है। तो आपको इस जोड़ी की कौनसी फ़िल्म सबसे अच्छी लगती है?
7. गोविंदा और करिश्मा कपूर
Copyright Holder: Bollywood Masterji
अभिनेत्री करिश्मा कपूर और गोविंदा की मजेदार फिल्में नब्बे के दशक की खास पहचान रही है। कॉमेडी और रोमैंस के साथ साथ संगीत और डांस का पूरा मनोरंजन पैकेज इन फिल्मों में भरा हुआ है। यह जोड़ी एक साथ ग्यारह फिल्मों में दिखी है, और हर बार दर्शकों का प्यार इस जोड़ी को मिला है। तो आपको इस जोड़ी की कौनसी फिल्में सबसे ज्यादा पसंद है?
6. अनिल कपूर और श्रीदेवी
Copyright Holder: Bollywood Masterji
नब्बे के दशक में इस जोड़ी ने एकसाथ बारह फिल्में की है। कई कामयाब फिल्मों में एक साथ नजर आई इस जोड़ी की ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल भी रही है। खास तौर पर बात की जाए तो जुदाई, मिस्टर इंडिया, लाडला इस जोड़ी की कामयाब और यादगार फिल्में है। तो आपको इस जोड़ी की कौनसी फिल्में सबसे अच्छी लगती है?
5. अमिताभ बच्चन और रेखा
Copyright Holder: Bollywood Masterji
अस्सी के दशक की इस जोड़ी के सबसे ज्यादा चर्चे बॉलीवुड में होते है। और क्यों न हो इस जोड़ी ने एकसाथ बारह फिल्मों में काम किया है। और इनकी कई फिल्में यादगार भी रही है। मुकद्दर का सिकंदर, सुहाग, नमक हराम जैसी कामयाब फिल्मों की वजह से आज भी यह एक यादगार जोड़ी है। तो आप को इस जोड़ी की कौनसी फ़िल्म सबसे ज्यादा अच्छी लगती है?
4. ऋषि कपूर और नीतू सिंह
Copyright Holder: Bollywood Masterji
रील लाइफ से रियल में भी कामयाब इस जोड़ी ने अस्सी के दशक में कई कामयाब और यादगार फिल्में दी है। कुल चौदह फिल्मों में एक साथ नजर आई यह जोड़ी अपने बेटे रणबीर की फ़िल्म बेशरम में भी एकसाथ नजर आई है। तो आपको इस जोड़ी की कौनसी फ़िल्म सबसे अच्छी लगती है?
3. राज कपूर और नरगिस
Third party image reference
बात अगर बॉलीवुड के क्लासिक दौर की की जाए तो इस जोड़ी को कोई फैन भूल नही सकता। कुल पंद्रह फिल्मों में एकसाथ नजर आई इस जोड़ी ने कई यादगार और कामयाब फिल्में दी है। तो आपको इस जोड़ी की कौनसी फ़िल्म सबसे ज्यादा पसंद है? क्या आप इस जोड़ी को नंबर वन जोड़ी कहेंगे?
2. अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी
Copyright Holder: Bollywood Masterji
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी जी की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। और आज भी अगर इस जोड़ी की फ़िल्म आती है तो दर्शकों के लिए यकीनन यादगार बन जाएगी। इस जोड़ी ने एकसाथ सोलह फिल्मों में काम किया है। तो आपको इस जोड़ी की कौनसी फ़िल्म सबसे ज्यादा पसंद है?
1. अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित
Copyright Holder: Bollywood Masterji
अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की जोड़ी बॉलीवुड में काफी लोकप्रिय रही है। इस साल भी यह जोड़ी फ़िल्म दे दे प्यार दे से एक साथ नजर आई है। इस जोड़ी ने कुल सत्रह फिल्मों में एकसाथ काम किया है। और इनकी अधिकतर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल भी रही है। तो आपको इस जोड़ी की कौनसी फ़िल्म सबसे अच्छी लगती है?