Friday, 29 November 2019

सबसे कम समय में पूरी हुई बॉलीवुड फ़िल्में, नंबर 1 को लगे सिर्फ 16 दिन

दोस्तों एक फ़िल्म को पूरा होने में कितना समय लग सकता है? आप कहेंगे कभी कभी तो एक साल भी लगता है। बात तो सही है। लेकिन कम से कम समय मे फिल्मे बनाना और बॉक्स ऑफिस पर उन्हें सफल बनाना कोई आसान काम बिल्कुल भी नही है। लेकिन कुछ मेहनती स्टार्स ने इस काम को अंजाम दिया है। आप खुद ही देख लीजिए।
7. काबिल

Copyright Holder: Bollywood Masterji
हृतिक रोशन बॉलीवुड के सफल अभिनेताओं में शामिल है। इस साल उन्होंने दो दो सफल फिल्में दी है। अगर हृतिक साल की तीन भी फिल्में दे तो यकीनन सफल हो सकती है। उनकी पिछले साल की सफल फ़िल्म काबिल को उन्होंने महज 77 दिनों में पूरा किया गया था। और यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल भी रही है। तो क्या हृतिक को आप एक्टिव स्टार मानते है?
6. बरेली की बर्फी

Copyright Holder: Bollywood Masterji
आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव अपनी हल्की फुल्की मनोरंजक फिल्मों के लिए मशहूर है। और इस जोड़ी की यह फ़िल्म भी मनोरंजक और मजेदार है। यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल भी रही है। इस मजेदार फ़िल्म को महज साठ दिनों में पूरा किया गया था। तो क्या आपने यह फ़िल्म देखी है? और क्या आप भी आयुष्मान को सबसे एक्टिव स्टार मानते है?
5. की एन्ड का

Copyright Holder: Bollywood Masterji
अर्जुन कपूर और करीना कपूर की यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है। इस फ़िल्म को महज डेढ़ महीने यानी पैंतालीस दिनों में पूरा किया गया था। यह एक यूथ फ़िल्म होने की वजह से इस फ़िल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। तो क्या आपने यह फ़िल्म देखी है? आपको यह फ़िल्म कैसी लगी?
4. हाउसफुल 3

Copyright Holder: Bollywood Masterji
अक्षय कुमार और टीम ने हाउसफुल सीरीज की इस तीसरी फिल्म को महज 38 दिनों में पूरा किया था। बॉक्स ऑफिस पर यह फ़िल्म सामान्य सफल रही। लेकिन इस फ़िल्म ने भी सौ करोड़ क्लब में एंट्री की थी। तो आपको हाउसफुल सीरीज की कौनसी फ़िल्म सबसे ज्यादा अच्छी लगी? आप किस अभिनेता को मोस्ट एक्टिव स्टार कहेंगे?
3. जॉली एलएलबी 2

Copyright Holder: Bollywood Masterji
इस बात में कोई दोराय नही की अक्षय बॉलीवुड के मोस्ट एक्टिव स्टार है। एक साल में तीन या चार चार फिल्में देने के लिए मशहूर है। और उनकी सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बहोत ही अच्छा परफॉर्म भी कर रही है। उनकी यह फ़िल्म रिकॉर्ड महज तीस दिनों में पूरी हुई है। खबरें तो यह भी है कि इस फ़िल्म के लिए दिन के हिसाब से फीस चार्ज की थी।
2. तनु वेड्स मनु रिटर्न्स

Copyright Holder: Bollywood Masterji
अभिनेत्री कंगना रनौत को बॉलीवुड की क्वीन यूं ही नही कहा जाता। भलेही उनकी पिछली फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर कामयाब नही हुई। लेकिन कंगना की फ़िल्म तनु वेड्स मनु रिटर्न्स न सिर्फ तीस दिनों में पूरी हुई बल्कि बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर भी साबित हुई। और यह उस साल की सबसे ज्यादा प्रॉफिटेबल फ़िल्म भी साबित हुई। तो क्या यह आप की भी फेवरेट फ़िल्म है?
1. नंबर वन फ़िल्म

Copyright Holder: Bollywood Masterji
नवाजुद्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड के एक लाजवाब अभिनेता है। इन्होंने बॉलीवुड में अपने आप को स्थापित करने के लिए काफी संघर्ष किया है। नवाजुद्दीन और श्वेता त्रिपाठी की यह फ़िल्म महज सोलह दिनों में पूरी हुई थी। यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफल तो नही रही। लेकिन इस फ़िल्म ने अपनी लागत वसूल की थी। तो क्या आपने यह फ़िल्म देखी है? क्या आप नवाज को सबसे मेहनती स्टार कहेंगे?
स्त्रोत - यह जानकारी बॉलीवुड साइट बुक माय शो से ली गई है।