Saturday, 30 November 2019

इतिहास रचने से बस 1 कदम दूर रोहित, ऐसा करते ही बन जाएंगे इकलौते भारतीय, देखें टॉप-10 लिस्ट

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 दिसंबर को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की मेजबानी में टी-20 सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। ये मैच शाम 7:00 बजे से शुरू होगा।

Copyright Holder: RunBhoomi
इस मैच में भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के निशाने पर महारिकॉर्ड होगा। जिसे बनाते ही छक्कों के मामले में वे इकलौते भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।
रोहित शर्मा के निशाने पर महारिकॉर्ड
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा इतिहास रचने के बेहद करीब होंगे। पहले टी-20 में रोहित हिटमैन अगर एक छक्का लगा देते हैं। तब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित 400 छक्के पूरे कर लेंगे। भारतीय क्रिकेट के इतिहास में रोहित ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।
Copyright Holder: RunBhoomi
अभी रोहित शर्मा 351 अंतरराष्ट्रीय मैचों की 357 पारियों में 13366 रनों के दौरान 399 छक्के लगा चुके हैं। ऐसे में रोहित के बल्ले से निकला एक छक्का उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का 400वां छक्का होगा।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के

Copyright Holder: RunBhoomi


अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। गेल 530 अंतरराष्ट्रीय पारियों 534 छक्के से साथ पहले पायदान पर हैं। जबकि पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी 476 अंतरराष्ट्रीय छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं रोहित शर्मा 399 छक्के जड़कर लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं।