Home
Entertainment
अपनी मां की कार्बन कॉपी हैं बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस, तस्वीरें देखकर हो जाएगा यकीन
अपनी मां की कार्बन कॉपी हैं बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस, तस्वीरें देखकर हो जाएगा यकीन
कहा जाता है कि दुनिया भर में एक शक्ल के सात लोग होते हैं। ये लोग आपके आस-पास या आपसे कहीं दूर भी हो सकते हैं। बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां भी ऐसी हैं जिनकी शक्लें अपनी मां से मिलती हैं। कई बार तों फैंस इनकी शक्ल देखकर धोखा खा जाते हैं। आज हम आपको उन बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी शक्लें अपनी मां से काफी मिलती हैं। आइए जानते हैं
हेमा मालिनी और ईशा देओल
90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी की दो बेटियां हैं। हेमा मालिनी ने बॉलीवुड में लंबे समय तक राज किया, लेकिन उनकी बेटियां बॉलीवुड में कुछ खास सफलता हासिल नहीं कर पाई। हेमा की बेटी ईशा देओल का चेहरा उनसे काफी मिलता हैं। ईशा भी अपनी मां की तरह ही एक क्लासिकल डांसर हैं। दोनों कई बार एक साथ डांस करते हुए भी देखी गई हैं।
आलिया भट्ट और सोनी राजदान
आलिया भट्ट ने बहुत ही कम समय में बॉलीवुड में अपना नाम बना लिया हैं। आलिया की मां का नाम सोनी राजदान हैं, जो कि ब्रिटिश मूल की हैं। सोनी भी भारतीय फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 1986 में सोनी ने महेश भट्ट शादी की और1993 में आलिया का जन्म हुआ। आलिया का चेहरा अपनी मां से बहुत मिलता-जुलता हैं।
ट्विंकल खन्ना और डिंपल कपाड़िया
अपने जमाने की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार डिंपल कपाड़िया ने 16 साल की उम्र में 31 साल के मशहूर बॉलीवुड स्टार राजेश खन्ना से शादी की। जिसके बाद डिंपल ने 1974 में ट्विंकल को जन्म दिया। लेकिन ट्विंकल अपनी मां की तरह बॉलीवुड में सफलता पाने में कामयाब नहीं हुई। ट्विंकल और डिंपल की शक्ल एक-दूसरे से काफी मिलती हैं।
श्रुति हासन और सारिका
सारिका साउथ सिनेमा के मशहूर सुपरस्टार कमल हासन की पत्नी हैं। सारिका भी अपने समय की टॉप एक्ट्रेस रहीं। 1986 में सारिका ने श्रुति को जन्म दिया। श्रुति में अपनी मां सारिका की झलक देखने को मिलती हैं।
सोहा अली खान और शर्मिला टैगोर
शर्मिला टैगोर अपने जमाने की जानी-मानी अभिनेत्री रही। शर्मिला टैगोर ने भारतीय क्रिकेटर मंसूर अली खान से शादी की। 1978 में सोहा का जन्म हुआ था। सोहा और शर्मिला टैगोर की सफर काफी हद तक मिलती हैं।
करिश्मा और बबिता कपूर
करिश्मा कपूर की मां बबीता कपूर भी अपने जमाने की बेहतरीन अभिनेत्री रही। बबिता ने 1974 में करिश्मा कपूर को जन्म दिया। करिश्मा अपनी मां की तरह ही दिखती हैं।