
प्यार का कोई पैमाना नहीं होता, प्यार की कोई उम्र नहीं होती, प्यार का कोई धर्म नहीं होता। और जब बात हो बॉलीवुड जगत की तो यहां तो प्यार सिर्फ प्यार होता है, जो किसी भी उम्र में किसी से भी हो जाता है। बॉलीवुड में प्यार का कोई पैमाना नहीं, ना ही रंगभेद और ना कोई धर्म की अड़चन। इसलिए बॉलीवुड में कई हिन्दू अभिनेता ऐसे रहे हैं, जिन्होंने शादी के लिए मुस्लिम लड़की को चुना आइए जानते हैं ऐसे ही अभिनेताओं के बारे में।
Third party image reference
सुनील शेट्टी
अन्ना के नाम से मशहूर बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने हिंदू लड़की को अपना जीवनसाथी बनाया। उनकी धर्मपत्नी का नाम मना कादरी है, जिन्हें मना शेट्टी के नाम से भी जाना जाता है। सुनील को मना से पहली ही नजर में प्यार हो गया था। इसके बाद दोनों ने 1991 में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी कर ली।
Third party image reference
मनोज बाजपेयी
हिंदी सिनेमा जगत के सबसे मंझे हुए कलाकार मनोज बाजपेयी ने भी एक मुस्लिम लड़की की मांग में सिंदूर भर कर उसके साथ जीने मरने की कसमें खाई है। मनोज ने एक्ट्रेस शबाना रजा से शादी की थी। शबाना फिल्म करीब में एक्टर बॉबी देओल के साथ नजर आई थी। उनकी फिल्म का एक गाना 'चोरी-चोरी दिल ने कहा' आज भी नौजवानों को याद है। बता दें कि शादी से पहले दोनों ने एक-दूजे के साथ काफी समय तक डेट भी की।
Third party image reference
संजय दत्त
संजू बाबा के नाम से जाने जाने वाले मशहूर बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त भी इस कड़ी में शामिल है। मान्यता से शादी करने से पहले संजय दो शादी कर चुके थे। संजय ने पहली शादी 1987 में एक्ट्रेस रिचा शर्मा से की थी। रिचा की मौत के बाद संजय ने रिया पिल्लई से 1998 में शादी की, जिनसे उनका 2005 में तलाक हो गया। फिर संजय ने 2008 में हिंदू रीति-रिवाजों से मुस्लिम धर्म की लड़की मान्यता से शादी की थी। और अब तक उनके साथ रिश्ते में है।
Third party image reference
कुणाल खेमू
गोलमाल फिल्म सीरीज के लिए जाने जाने वाले अभिनेता कुणाल खेमू की मुलाकात सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान से साल 2013 में हुई थी। लंबे समय तक डेटिंग करने के बाद इस अभिनेता ने सोहा अली खान से हिंदू रीति-रिवाजों से साल 2015 में विवाह रचाया था।
Third party image reference
ऋतिक रोशन
बॉलीवुड के सबसे हैंडसम अभिनेता ऋतिक रोशन पत्नी सुजैन खान से साल 2014 में तलाक लेकर अलग हो चुके हैं, लेकिन वह अब भी अपनी पूर्व पत्नी से मिलते रहते हैं। दोनों की राहें अभी जुदा नहीं हुई हैं। सुजैन खान से ऋतिक रोशन ने साल 2000 में शादी की थी। उनकी शादी भी हिंदू रीति-रिवाजों से हुई थी।