क्या आपने कभी ऐसा किया है कि आप किसी होटल में गए हों और वहां से बिना बिल चुकाए चले गए हों? लेकिन जानी-मानी अभिनेत्री पूजा गांधी इस वजह से काफी सुर्खियों में हैं। कन्नड़ अभिनेत्री पूजा गांधी के ऊपर आरोप लगा है कि वे होटल से बिना बिल चुकाए रफूचक्कर हो गईं। होटल के स्टाफ की ओर से पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है।
पूजा बेंगलुरु के पांच सितारा होटल द ललित अशोक में रह रही थी। लेकिन उन्होंने सारे 4.50 लाख रूपए का बिल नहीं चुकाया और वे होटल से रवाना हो गईं। होटल प्रबंधन को बाद में इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने अभिनेत्री के विरुद्ध पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करवाया है।
पुलिस थाने में जाकर चुकाए 2 लाख रूपए, बाकी देंगी बाद में
पुलिस स्टेशन में पूजा को बुलाया गया, जहां उन्होंने होटल वालों को 2 लाख रूपए दिए और उन्होंने होटल प्रबंधन से अपील की है कि उनको बाकी रकम चुकाने के लिए थोड़ा समय दिया जाए। होटल प्रबंधन ने पूजा के आग्रह को स्वीकार कर उन्हें बाकी पैसे भरने के लिए थोड़ा समय दिया है।पहले भी पैसों की वजह से रह चुकी हैं विवादों में
ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब पूजा पैसों की वजह से विवादों में आई हों। 2011 में पूजा किरण नाम के एक निर्माता के साथ पैसों की लेनदेन की वजह से सुर्खियों में रही थीं। इन दोनों ने एक-दूसरे के विरुद्ध मानहानि का केस दर्ज किया था।अभिनेत्री पूजा ने अपना करियर फिल्म दुश्मनी से शुरू किया था। ये फिल्म 2002 में रिलीज हुई थी। पूजा अब तक 30 से ज्यादा कन्नड़ फिल्मों में काम कर चुकी हैं। पूजा को फिल्म दंडुपाल्या से काफी लोकप्रियता मिली। इस फिल्म के तीन भाग रिलीज हो चुके हैं और तीसरा भाग 2018 में आया था।