बॉलीवुड की अभिनेत्री और फिल्म निर्माता पूजा भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म सड़क 2 को लेकर व्यस्त हैं। हालांकि आपको बता दें कि पूजा भट्ट बॉलीवुड की ऐसी अभिनेत्री हैं जो खुद को लाइमलाइट से दूर रखना ही पसंद करती हैं। लेकिन उनके ना चाहने के बावजूद वो अक्सर किसी ना किसी कारण चर्चा में बनी रहती है। इसके अलावा उनकी बेबाकी और स्टाइल की वजह से वो खबरों में बनी रहती है। पूजा भट्ट ने कई बार अपनी शराब के साथ जंग की कहानी को सरेआम किया है।
बीते दिनों पूजा भट्ट ने बताया था कि, दिसंबर 2016 में शराब छोड़ने से पहले वह शराब पीने की आदी थीं और उन्हें शराब छोड़े हुए करीब 3 साल हो गए हैं। अब हाल ही में पूजा भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर किसी भी चीज की लत से पीछा छुड़ाने के बारे में एक पोस्ट लिखा है।
पूजा भट्ट ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि, '2 साल और 10 महीने बाद अब ये बताने का समय आ गया है। इसके बाद कल किसने देखा है? आपमें से जो भी अपनी बुरी आदतों को छुड़ाने के लिए अपने अंदर के राक्षस से लड़ाई कर रहे हैं तो आप इसमें अकेले नहीं हो। अगर मैं ऐसा कर सकती हूं तो आप भी जरूर ऐसा कर सकते हो। अगर आप इसमें परेशान होते हो तो इसमें हिम्मत मत हारो और चलते रहो।
अगर हम पूजा भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी अगली फिल्म सड़क 2 है जो साल 1991 में आई सड़क का सीक्वल हैं। जिसमे मुख्य किरदार के तौर पर पूजा भट्ट और संजय दत्त नजर आए थे।
https://www.instagram.com/p/B38zeTeh5Df/
वहीं अब इसके सीक्वल में पूजा भट्ट के साथ संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर और आलिया भट्ट मुख्य किरदार में नजर आएंगे। फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।