Friday 27 September 2019

KBC में महेंद्र सिंह धोनी के बारे में पूछे गए बेहद आसान सवाल को देखकर हँस पड़ेंगे आप

कौन बनेगा करोड़पति का बीते गुरुवार को 29 वां एपिसोड प्रसारित किया गया। इस एपिसोड में 3 प्रतियोगी ने हिस्सा लिया। इनमें से एक प्रतियोगी महाराष्ट्र के कल्याण की रहने वाली अश्वनी भोंसले थी। सभी की तरह अश्वनी भोंसले से भी प्रत्येक क्षेत्र से सवाल पूछे गए। इस दौरान उनसे क्रिकेट से जुड़ा हुआ भी एक सवाल पूछा गया।

Third party image reference
क्रिकेट का सवाल भारत के पूर्व कप्तान तथा विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के बारे में था। लेकिन यह सवाल इतना आसान था कि आप इसको देख कर हंसने लगेंगे। अश्वनी से पूछा गया कि किस किस भारतीय क्रिकेटर को माही के नाम से भी जाना जाता है। यह सवाल 5 हजार रुपए के लिए पूंछा गया था।

Third party image reference
प्रत्येक प्रश्न की तरह इस प्रश्न के भी चार विकल्प दिए गए। पहले विकल्प में मदनलाल, दूसरे विकल्प में महेंद्र सिंह धोनी, तीसरे विकल्प में मोहिंदर अमरनाथ तथा चौथे विकल्प में मनिंदर सिंह का नाम था। विकल्प मिलते ही अश्वनी जी ने देर नहीं लगाई और तुरंत इस सवाल का जवाब दे दिया।

Third party image reference
जाहिर है कि महेंद्र सिंह धोनी विश्व प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी है। इसीलिए सभी क्रिकेट प्रेमी उनके नाम से परिचित हैं। धोनी के ऊपर बनाई गई फिल्म धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में भी माही मार रहा है नामक डायलॉग काफी फेमस हुआ था। इस वजह से भी सभी धोनी के निकनेम से परिचित हो गए हैं।
दोस्तों क्या आप भी इस सवाल का सही जवाब जानते थे?कमेंट करके हमें इसका जवाब अवश्य दें।