Monday 26 August 2019

पेट का आकार खोलता है महिलाओं के कई राज़, जानिए...


इंटरनेट डेस्क। पुराने समय में मनुष्य के अंगों की बनावट देखकर ही उसके रहस्य मालूम कर लेते थे और जिनसे भविष्य की जानकारी भी मिलती है। किसी भी व्यक्ति के पेट को देखकर भी आसानी से बताया जा सकता है कि स्त्री या पुरुष व्यवहार, आचार-विचार और कार्यक्षेत्र में कैसा है। इसलिए आप महिलाओं के पेट के आधार पर उनके बारें में कई बातें जान सकते है। 

महिलाओं के पेट से जानें कई राज
पेट मोटा: जिन स्त्रियों का पेट कमर से समान यानी मोटा हो, वह स्त्रियां धन के मामले में कोई समझौता नहीं करतीं। पैसे कमाने का लालच भरा होता है। पति के लिये भाग्यशाली भी होती हैं।
घड़े के आकार का पेट: जिस स्त्री के पेट का आकार घड़े के आकार का हो, वह स्त्री अपने जीवन में काफी संघर्ष करने के पश्चात ही सुखों का भोग कर पाती है।
पेट अधिक ऊंचा: जिस स्त्री का पेट अधिक ऊंचा दिखाई देता है, वह पुरुषों की ओर जल्दी आकर्षित हो जाती हैं। इस प्रकार के पेट वाली स्त्रियां हमेशा सुंदर दिखने का प्रयास करती हैं।
पेट पतला: पतले पेट वाली देखने में बहुत ही सुंदर होती है, लेकिन इनकी सुंदरता इनके मन के कारण और बढ़ जाती है। इनका स्वभाव सभी के लिए मिलनसार होता है।
चिकना पेट: जिन महिलाओं का पेट बहुत चिकना होता है, वे दिखने में बहुत सुंदर होती हैं। शारीरिक सुंदरता के साथ-साथ इनका स्वभाव भी बहुत कोमल होता है।