असल जीवन मे बॉलीवुड की कई जोड़ियो का प्यार अधुरा रह गया है। इन्ही में से एक नाम रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की भी है। जल्द ही यह जोड़ी शादी में बंधने वाले थी लेकिन अचानक दोनों अलग हो गए और सबको चौंका दिया।

कभी रणबीर कपूर को चाहती थी:
हम जानते है कि दीपिका, रणबीर कपूर को बहुत चाहती थी। इनकी मुलाकात फिल्म 'बचना ए हसीनो' की शूटिंग के दौरान हुई थी। इस दौरान इनमें प्यार हो गया और फिर काफी लंबे समय की डेटिंग के बाद इन्होंने शादी का फैसला लिया। हालांकि अपने रिलेशन के बीच कटरीना कैफ आने की वजह से इनके बीच अनबन हुई और दोनों अलग हो गए। बतादें की अलग होने के बाद दीपिका डिप्रेशन में भी चली गई थी।

वैसे आज रणबीर कपूर अभिनेत्री आलिया भट्ट को डेट कर रहे है। फिलहाल इनके रिश्ते की खबरे मीडिया की सुर्खियों में है। ऐसा बताया जा रहा है कि जल्द ही रणबीर और आलिया शादी भी कर सकते है। खेर इस बात की पुष्टि तो अभी तक नही हुई है लेकिन आलिया हर मौके पर कपूर फैमिली के साथ नजर आती है।

गर्लफ्रैंड को मानती है अच्छा दोस्त:
आज दीपिका आलिया भट्ट को अपना अच्छा दोस्त मानती है। बतादें की आज इनके बीच का रिश्ता किसी सगी बहन से कम नही है। आज दोनों ही बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्री है और किसी ना किसी मौके पर एक साथ नजर आती रहती है। जहां एक तरफ दीपिका रणवीर सिंह से शादी करके बहुत खुश है तो वह दूसरी तरफ आलिया भी रणबीर सिंह से शादी कर सकती है।

दोनों अभिनेत्रियों के बारे में आपकी क्या राय है? नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताये।