आज हम किसी बॉलीवुड हॉलीवुड या साउथ के एक्टर की बात नहीं कर रहे हैं, बल्कि एक ऐसे एक्टर की बात कर रहे हैं जो लगातार इंटरनेट पर छाया रहता है। इस एक्टर की लोकप्रियता शाहरुख सलमान और अमिताभ बच्चन जैसे सुपरस्टार्स से भी ज्यादा है। शाहरुख-सलमान की तरह यह एक्टर ना ही बड़ी फिल्में करता है और ना ही यह उनकी तरह स्मार्ट है, लेकिन फिर भी इसकी लोकप्रियता सातवें आसमान पर है। इस एक्टर का नाम अलोम है और शायद आप भी उसको बहुत अच्छी तरीके से जानते होंगे।
Third party image reference
अलोम भारतीय अभिनेता नहीं है बल्कि वह एक बांग्लादेशी एक्टर हैं। उनको बांग्लादेश का शाहरुख भी कहा जाता है। आज अलोम को सभी बांग्लादेशी सुपरस्टार के तौर पर पहचानते हैं लेकिन बहुत कम लोगों को ही अलोम के बुरे वक्त के बारे में पता है। अलोम का पूरा नाम अशरफुल आलम सईद है। अलोम का जन्म बेहद गरीब फैमिली में हुआ। उनके पिता चनाचूर बेचकर गुजारा करते थे। अलोम जब 10 साल के थे तो उनके पिता ने उन्हें और उनकी मां को छोड़ दूसरी शादी कर ली। दूसरी शादी करने के बाद भी अलोम के पिता उनका पूरा खर्चा उठाते थे लेकिन पिता के निधन के बाद सारी जिम्मेदारी अलोम के ऊपर ही आ गई। अलोम ने भी चनाचूर बेचना शुरू कर दिया। चनाचूर बेचकर वह अपने पेट का गुजारा करते थे।
Third party image reference
पेट की खातिर कई साल तक वह चनाचूर बेचते रहे। इसके बाद अलोम ने सीडी और कैसेट्स बेचने का काम शुरू किया। हालांकि बाद में सीडी का बिजनेस नहीं चला तो अलोम ने केबल नेटवर्क बिजनेस का काम शुरू कर दिया। फिर एक दिन उनके मन में मॉडल बनने का ख्याल आया। वह इसीलिए इस फील्ड में घुस गए। आज वह एक सुपरस्टार बन चुके हैं।
Third party image reference
आपको यकीन नहीं होगा कि अलोम ने 300 से ज्यादा गानों को खुद प्रोड्यूस किया है और दर्जनों बांग्लादेशी फिल्मों में काम किया है। अलोम के गानों को लोग बहुत पसंद करते हैं। शक्ल से तो वह बिल्कुल भी हीरो नहीं लगते हैं, लेकिन यकीन मानिए इस हीरो के साथ तस्वीरें खिंचाने के लिए बांग्लादेश में लाइन लगती है। अगर शाहरुख खान बॉलीवुड के किंग हैं तो अलोम बांग्लादेश के किंग ऑफ रोमांस बोले जाते हैं। कई बांग्लादेशी लड़कियां हीरो अलोम पर मरती हैं।