Friday 30 August 2019

जो ‘मोटा’ होना चाहते हैं वे जरूर पढ़ें

आजकल की गलत लाइफस्टाइल और भोजन में पोषक तत्वों की कमी होने की वजह से बहुत से लोग शारीरिक कमजोरी और दुबलेपन के शिकार हो जाते हैं। ऐसे लोग शरीर का वजन बढ़ाने के लिए अनेक उपाय करते हैं। और दवाइयों का भी सेवन करते हैं। लेकिन फिर भी शरीर का वजन नहीं बढ़ता है। अगर आप शरीर का वजन बढ़ाना चाहते हैं तो भोजन में हाई कैलोरी वाले फूड का सेवन करें। इसके अलावा प्रोटीन युक्त आहार का सेवन ज्यादा करें। इससे आपके शरीर का वजन तेजी से बढ़ने लगेगा। आइए शरीर का वजन बढ़ाने के 3 आसान उपाय जानते हैं। जो मोटा होना चाहते हैं वो इस खबर को जरूर पढ़िए।
मोटा होने के उपाय

Third party image reference
1. पहला उपाय
अगर आप शरीर का वजन तेजी से बढ़ाना चाहते हैं तो ड्राई फ्रूट जैसे बादाम, किशमिश, काजू और अखरोट का सेवन ज्यादा करें। इनका सेवन करने से शरीर को फाइबर, कैलोरी और अन्य पोषक तत्व मिलते हैं। अखरोट का सेवन करने से शरीर को भरपूर फैट की मात्रा मिलती है। और शरीर का वजन तेजी से बढ़ने लगता है।
2. दूसरा उपाय

Third party image reference
अगर आप मोटा होना चाहते हैं तो देसी घी का सेवन जरूर करें। इससे भी शरीर का वजन तेजी से बढ़ता है। देसी घी खाने से शरीर को सैचुरेटेड फैट और कैलोरी भरपूर मात्रा में मिलती है। देसी घी सब्जी में डालकर, दूध में डालकर या शक्कर के साथ सेवन करना ज्यादा फायदेमंद रहता है।
3. तीसरा उपाय

Third party image reference
मांसाहारी लोग भोजन में चिकन, अंडे और मीट को जरूर शामिल करें। इनका सेवन करने से शरीर को भरपूर प्रोटीन की मात्रा मिलती है। मांसपेशियां मजबूत हो जाती हैं। और शरीर का वजन तेजी से बढ़ने लग जाता है।
नोट :-
ये सब चीजें खाने के बाद अगर आपके शरीर का वजन तेजी से बढ़ रहा है तो रोजाना सुबह-शाम व्यायाम भी करें। वरना आपके शरीर का फैट बढ़कर पेट बाहर निकल सकता है। और आपका शरीर बेडौल भी हो सकता है।
यह खबर आपको काम की लगी तो इस खबर को लाइक और व्हाट्सएप पर शेयर अवश्य करें। और हमेशा ऐसी सेहतमंद खबरों के अपडेट पाने के लिए चैनल को फॉलो करें।