Tuesday 27 August 2019

अपने ड्रेस को लेकर ट्रोल हुईं प्रियंका चोपड़ा, लोगों ने कहा भालू बनकर पार्टी में जा रही हो !


प्रियंका चोपड़ा को स्टाइल ऑइकन माना जाता हैं। वो लाखों के बेशकीमती और डिजाइनर ड्रेसेज पहनती हैं। हाल ही में देसी गर्ल ने अपने ब्रदर इन लॉ जो जोनस की बर्थडे पार्टी अटेंड की। इस पार्टी में उनका अंदाज बिल्कुल अलग था लेकिन सोशल मीडिया पर शायद फैंस को उनका लिबास पसंद नहीं आया लिहाजा उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

कुछ लोगों का कहना है कि हॉलीवुड जाने के बाद वो जरूरत से ज्यादा वेस्टर्न होने की कोशिश कर रही हैं।

कुछ यूजर्स को लगता है कि प्रियंका की ये ड्रेस उनपर बिल्कुल भी अच्छी नहीं लग रही। एक यूजर ने तो ये लिख दिया कि वो भालू बनकर फैंसी ड्रेस कंपीटीशन में जा रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा चोपड़ा के दुनिया भर में बहुत चाहने वाले हैं। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर वो नंबर वन बॉलीवुड सेलिब्रिटी हैं लेकिन इस बार उनके फैंस को उनका ड्रेस पसंद नहीं आया।


निक जोनस के साथ प्रियंका जो जोनस की बर्थडे पार्टी में पहुंची थी। उनका ये डिजाइनर ड्रेस उन्हें अलग लुक दे रहा था लेकिन कुछ यूजर्स को ये बाथिंग सूट दिखा।



वहीं कुछ यूजर्स ने ये भी लिखा कि प्रियंका चोपड़ा का वजन बढ़ गया है। उन्हें अपने बढ़ते वजन को कम करना चाहिए।

कुछ दिन पहले भी प्रियंका के बढ़ते वजन को लेकर उन्हें ट्रोल किया गया था। कुछ दिन पहले प्रियंका चोपड़ा न्यूयॉर्क में नजर आईं थी। ब्लू कलर के ड्रेस में वो काफी प्यारी लग रही थी। उनका स्टाइल देखने लायक था लेकिन तस्वीरों से ये भी पता चला कि प्रियंका का शादी के बाद वजन बढ़ गया है। प्रियंका इन तस्वीरों में बल्की नजर आईं। ऐसा लगता है ससुराल का खाना-पानी देसी गर्ल को खूब लग रहा है, वहीं पति निक जोनस के प्यार में प्रियंका अब जिम भी कम ही जा रही हैं। इस तस्वीर में तो प्रियंका की डबल चिन भी नजर आ रही है। कहीं ना कहीं उनके फैंस को उनका बढ़ा हुआ वजन खल रहा है।