Tuesday 13 August 2019

इस लड़की पर आया सुनील शेट्टी के बेटे अहान का दिल, खूबसूरती में नही है किसी एक्ट्रेस से कम


Third party image reference
बॉलीवुड कलाकार सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी अभी बॉलीवुड में अपने डेब्यू की तैयारी कर रहे हैं, जिनकी खबरें आए दिन आप सुनते रहते होंगे। अपने बॉलीवुड डेब्यू के अलावा अहान शेट्टी अपनी गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ के कारण भी चर्चा में रहते हैं। बताया जाता है कि दोनों काफी लम्बे समय से एक खास रिश्ते में हैं और इसे आगे ले जाने की सोच रहे हैं। आइये आपको शेट्टी खानदान की होने वाली बहू की कुछ तस्वीरें दिखाते हैं।

Third party image reference
अहान शेट्टी और तानिया श्रॉफ एक-दूसरे को बचपन से ही जानते हैं। स्कूल के दिनों से लेकर अब तक इन्होंने एक-दूसरे का हाथ थामा हुआ है और इनके रिश्ते को देखकर लगता है कि ये आगे भी एक साथ ही रहेंगे। अहान शेट्टी की गर्लफ्रेंड Tania Shroff की तस्वीरें देखकर यह कहा जा सकता है कि वो किसी बॉलीवुड हीरोइन से कम नहीं हैं। तानिया की तस्वीरों को देखकर यह कहा जा सकता है कि अहान के साथ उनकी जोड़ी खूब जमेगी।

Third party image reference
भले ही तानिया श्रॉफ ग्लैमर इंडस्ट्री का हिस्सा न हो लेकिन इस बात में कोई दोराय नहीं है कि वो अपनी अदाओं से लोगों को घायल करने का दम रखती हैं। तानिया की यही तस्वीर देख लीजिए, जिसमें वो बेहद हॉट नजर आ रही हैं। तानिया श्रॉफ के बारे में बहुत कम लोग यह जानते हैं कि वो अहान शेट्टी की बहन अथिया शेट्टी की करीबी दोस्त हैं। दोनों अहान के न होने पर भी जमकर मस्ती करती हैं।

Third party image reference
सुनील शेट्टी ने खुद भी लव मैरिज की है, ऐसे में वो अपने बेटे को लव मैरिज करने से कैसे रोक सकते हैं। बताया जाता है कि सुनील शेट्टी को भी अपने बेटे की खास दोस्त पसंद है। तानिया श्रॉफ को निजी जिंदगी में अपने दोस्तों के साथ हॉलीडे पर जाना काफी पसंद है। वो कई बार अहान के साथ भी घूमने जा चुकी हैं, जहां की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थीं।
अहान शेट्टी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। बताया जाता है कि वो साउथ की सुपरहिट फिल्म आर एक्स 100 से इंडस्ट्री में कदम रखेंगे। तानिया श्रॉफ निजी जीवन में डिजाइनर कपड़ों की शौकीन हैं। अगर उनका इंस्टाग्राम अकाउंट आप देखेंगे तो पाएंगे कि वो एक से बढ़कर एक तस्वीरें इंटरनेट पर शेयर करती हैं और लोग उनके स्टाइल सेंस को फॉलो भी करते हैं।
अहान शेट्टी अपनी खास दोस्त तानिया श्रॉफ के जन्मदिन पर उनके साथ घूमने गए थे। जहां से उन्होंने ये तस्वीर पोस्ट की थी। इसी तस्वीर को पोस्ट करके उन्होंने तानिया को जन्मदिन की बधाई दी थी। दोस्तों आपको तानिया शेट्टी की ये तस्वीरें कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बतायें।
दोस्तों अगर आपको यह तस्वीरें अच्छी लगे तो पोस्ट लाइक जरूर करें। ऐसी ही खबरें लगातार पाने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें