1. राम तेरी गंगा मैली:

बॉलीवुड फिल्म राम तेरी गंगा मैली मन्दाकिनी के करियर की सबसे बड़ी सफल फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का निर्देशन राज कपूर द्वारा किया गया था। यह फिल्म 16 अगस्त 1985 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में मन्दाकिनी ने गंगा की भूमिका निभाई थी।
2. डांस डांस:

बॉलीवुड फिल्म डांस डांस 29 मई 1987 को रिलीज हुई थी तथा इस फिल्म का निर्देशन बब्बर सुभाष द्वारा किया गया था। आपको बता दें कि इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, स्मिता पाटिल, मन्दाकिनी और अमरीश पुरी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह मन्दाकिनी के करियर की सबसे बड़ी सफल फिल्मों में से एक है।
3. जीते हैं शान से:

बॉलीवुड फिल्म जीते हैं शान से 4 अगस्त 1988 को रिलीज हुई थी। आपको बता दें कि यह उस साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। इस फिल्म का गाना "जूली जूली" आज भी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय है।
4. कमांडो:

बॉलीवुड फिल्म कमांडो 17 जून 1988 में रिलीज हुई थी। आपको बता दें कि इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, शशि कपूर, मन्दाकिनी व अमरीश पुरी ने मुख्य भूमिका निभाई। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी।
5. शेषनाग:
बॉलीवुड फिल्म शेषनाग 25 जुलाई 1990 में रिलीज हुई थी तथा इस फिल्म का निर्देशन के आर रेड्डी द्वारा किया गया। आपको बता दें कि यह फिल्म अपनी बेहतरीन गाने के लिए भी जानी जाती है। इस फिल्म में जितेंद्र, मन्दाकिनी, रेखा व ऋषि कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी.
दोस्तों इन 5 फिल्मों में से आपकी पसंदीदा फिल्म कौन सी है? नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में हमें अपनी राय दें।