Sunday 25 August 2019

प्रियंका चोपड़ा- सोफी टर्नर जैसे ये 4 देवरानी-जेठानी की जोड़ियां हैं बेहद हिट

देश की 4 फेमस देवरानी-जेठानी की जोडि़यों के खट्टे मीठे रिश्ते के बारे में आज हम आपको कुछ रोचक बातें बताएंगे। 
credit: third party image reference
भारत में रिश्तों को बेहद अनूठे नाम दिए गए हैं। यह रिश्ते जितने अनूठे है उतने ही मजेदार भी हैं। वैसे इन मजेदार रिश्तों को निभाने की सारी जिम्मेदारी महिलाओं के कंधे पर डाल दी गई है। भारतीय महिलाओं को बहुत सारे ऐसे रिश्ते निभाते पड़ते हैं जो कभी तीखे तो कभी मीठे हो जाते हैं। जैसे सास-बहू, नंद-भाभी और देवरानी-जेठानी। हमने सास-बहू, नंद-भाभी के रिश्तों पर कई बार बात की है। मगर, आज हम बात करेगें देवरानी-जेठानी के रिश्तों की। देखा जाए तो देवरानी और जेठानी बहुत अच्छी दोस्त और बहन जैसा रिश्ता भी बना सकती हैं तो वहीं दोनों मिल कर परिवार को 2 हिस्सों में बांट भी सकती हैं। हमारे पास दोनों ही तरह के उदाहरण हैं। तो चलिए बात करते हें देश की ऐसी 4 फेमस देवरानी-जेठानी की जोड़ी की, जो हमेशा ही चर्चा में रही हैं। 
प्रियंका चोपड़ा- सोफी टर्नर 
credit: third party image reference
प्रियंका चोपड़ा ने जब से अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी की है तब से वह अपने पति के परिवार के साथ कई बार ट्रिप पर जा चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दोनों ही फैमिली ओरिएंटेड हैं। प्रियंका चोपड़ा ने भी बहुत ही सहजता के साथ निक की फैमिली को अपना लिया है। प्रियंका चोपड़ा निक की फैमिली में सबसे ज्यादा क्लोज अपनी जेठानी सोफी टर्नर से हैं। प्रियंका सोफी टर्नर के साथ हमेशा ही तस्वीरों में मस्ती करते हुए नजर आ जाती हैं। हालही में सोफी टर्नर के साथ उनकी शॉपिंग करते हुए इमेज वायरल हो रही थी। इन तस्वीरों में वह दोनों में साथ में शॉपिंग करते हुए इतनी खुश नजर आ रही हैं जैसे सगी बहनें हों। 
नीता अंबानी-टीना मुनीम 
credit: third party image reference
भारत में सबसे अमीर घरानों में से एक अंबानी खानदान हमेशा चर्चा में रहता है। कभी आलीशान शादी के लिए तो कभी बड़े बिजनेट डील्स के लिए। इस घराने की दो बहुएं हैं। नीता अंबानी और टीना मुनीम। दोनों ही अलग-अलग कारणों से फेमस हैं। जहां टीना मुनीम 80 के दशक में बॉलीवुड की टॉप 10 एक्ट्रेस रह चुकी हैं वहीं उनकी जेठानी नीता अंबानी भी एक ट्रेंड क्लासिकल डांसर रह चुकी हैं। दोनों का रिश्ता बेहद दिलचश्प है। दोनों को साथ में केवल फैमिली ईवेंट्स में ही देखा जाता है। इस बार भी मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी में टीना मुनीम पहुंची थीं। टीना मुनीम कभी भी नीता अंबानी के साथ नजर नहीं आईं मगर, भतीजी की शादी की खुशी में उन्होंने स्टेज पर परिवार के साथ एक ग्रुप डांस जरूर किया था। दोनों के बीच कोई मतभेद है ऐसी खबरें कभी नहीं आईं मगर, दोनों को कभी भी साथ में हैंगआउट करते हुए नहीं देखा गया।
नीतू सिंह- बबीता 
credit: third party image reference
बॉलीवुड का ग्रेट कपूर खानदान बाहर से जितना खुशहाल नजर आता है अंदर से इस परिवर में उतनी ही ‘महाभारत’ रही है। इस महाभारत का आगाज नीतू सिंह और बबीता की लड़ाई से हुआ था। मगर, इस बात को सालों बीत चुके हैं। दोनों के ही बच्चों के बीच बहुत प्रेम है औद अब नीतू सिंह और बबीता भी पूराने विवादों को भुला चुकी हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि केवल विवदों के कारण ही नीतू सिंह करिश्मा कपूर की शादी में नहीं गई थीं। मगर, हालही में गोवा के एक फैमिली फंक्शन में नीतू और बबीता को साथ में मौजमस्ती करते देखा गया। आपको बता दें कि जेठानी और देवरानी की लड़ाई का असर रणधीर कूपर और ऋषि कपूर ने अपने रिश्ते में नहीं पड़ने दिया। आपको बता दें कि करीना और रणवीर कपूर दोनों ही एक दूसरे के बहुत करीब हैं।
सोनिया गांधी- मेनका गांधी 
credit: third party image reference
देश की सबसे बड़ी पॉलिटिकल फैमिली और देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदरा गांधी की बहुएं सोनिया गांधी और मेनका गांधी के बीच भी सब कुछ ठीक नहीं है। ऐसा कहा जाता है कि पॉलिटिक्स में कोई अपना नहीं होता है। कुद ऐसा ही रिश्ता है सोनिया और मेनका के बीच। आपको जानकर हैरानी होगी कि देश की सबसे बड़ी पॉलिटिकल फैमिली की बहुएं एक दूसरे से नजर भी नहीं मिलाती हैं। मगर, एक वक्त था जब दोनों एक ही घर में रहती थीं। दोनों में सहेलियों जैसे संबंध थे। मगर, संजय गांधी की डेथ के बाद सब कुछ बिगड़ गया।
दरअसल, संजय गांधी के जाने के बाद मेनका उनकी राजनीतिक विरासत को संभालना चाहती थीं मगर, इंदरा गांधी ने तब राजीव गांधी को पॉलिटिक्स में आने के लिए कहा। यही बात उन्हें पसंद नहीं आई। 1982 में मेनका गांधी ने आधी रात में इंदरा गांधी का घर छोड़ दिया। इतना ही नहीं वर्ष 1984 में वह अमेठी से राजीव गांधी के खिलाफ चुनाव भी लड़ी मगर हार गईं।