भारतीय सेना का नाम आते ही सीमा पर तैनात सैनिकों के लिए सम्मान और मन में देशभक्ति की भावना जाग्रत होने लगती है। दोस्तों बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे हैं जो भारतीय सेना की आर्थिक मदद के लिए तत्पर रहते हैं। यह सितारे भारतीय सेना का बहुत सम्मान करते हैं। लिस्ट इस प्रकार है-
4. अक्षय कुमार

अक्षय कुमार के मन में इंडियन आर्मी के लिए बहुत सम्मान है। उनके पिता हरिओम भाटिया भारतीय सेना में ऑफिसर थे और उनके हर काम में अनुशासन रहता था। पिता के अनुशासन को अक्षय कुमार आज भी फॉलो करते हैं। अक्षय अपनी फिल्म केसरी के प्रमोशन के दौरान भी बीएसएफ के जवानों के साथ सानू केहंदी गाने पर भांगड़ा करते नजर आए थे। बता दें कि सेना में शहीद हुए जवानों के परिवार को आर्थिक सहायता देने के लिए अक्षय ने ऑनलाइन वेबसाइट भारत के वीर की शुरुआत की है।
3. विक्की कौशल

विक्की कौशल आर्मी सोल्जर्स की बहुत इज्जत करते हैं। हाल ही में विक्की कौशल की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें वह अरुणाचल के तवांग में भारत-चीन सीमा पर तैनात सैनिकों के साथ समय बिताते नजर आ रहे हैं। विक्की ने ना सिर्फ जवानों के साथ मुलाकात की बल्कि उनके लिए रोटियां भी बनाईं। उरी द सर्जिकल स्ट्राइक के बाद लोग उन्हे सोल्जर्स के किरदार में देखना पसंद करते हैं। वह अपनी आने वाली फिल्म मेघना गुलजार की सैम में फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के रोल में नजर आने वाले हैं।
2. सलमान खान

अभिनेता सलमान खान इंडियन आर्मी की बहुत इज्जत करते हैं और भारतीय सैनिकों की आर्थिक मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं। पुलवामा अटैक के बाद सलमान खान के बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन ने हमले में शहीद हुए जवानों के परिवार के लिए आर्थिक सहायता दी थी। सलमान की इस मदद के लिए गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने तारीफ की उन्होंने ट्वीट कर सलमान को थैंक्यू कहा था। सलमान खान ने सैनिकों को दीवाली की शुभकामनाएं देने के लिए एक इमोशनल विडियो भी शेयर किया था।
1. सोनू सूद

दक्षिण भारतीय फिल्मों से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता सोनू सूद सैनिकों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं। एक इंटरव्यू में सोनू ने बताया था कि वह इंडियन आर्मी ज्वाइन करना चाहते थे लेकिन ऐसा हो नहीं सका। अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई कंप्लीट करने के बाद उन्होंने फिल्मों की तरफ रुख कर लिया। सोनू आगे बताते हैं कि फिल्मों में फौजी बनकर उनका यह सपना पूरा हो गया।