दोस्तों फिल्में हो या असल जिंदगी सौ प्रतिशत सफलता की गारंटी कहीं भी नही मिलती। बात अगर बॉलीवुड फिल्मों की की जाए तो कुछ फॉर्मूले बॉलीवुड में सफलता की गारंटी तो देते है, लेकिन इन पर आधारित फिल्में भी पिछले दो सालों में सफल नही हुई है। तो चलिए देखते किन फॉर्मूले पर बनी है यह फिल्में? और कैसा है इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस परफॉर्मन्स?
1. रेस 3
Copyright Holder: Bollywood Masterji
बॉलीवुड में सफल फिल्मों के सीक्वल का चलन काफी मशहूर है। यह सफलता का अच्छा फॉर्मूला माना जाता है। लेकिन इसी फॉर्मूले पर बनी पिछले साल की सलमान खान की फ़िल्म रेस 3 बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रही है। तो क्या आप भी इस फॉर्मूले को सफल मानते है?
2. कलंक
Copyright Holder: Bollywood Masterji
बॉलीवुड में पीरियड ड्रामा फिल्मों को काफी पसंद किया गया है। इस पर आधारित पद्मावत जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है। लेकिन इस मल्टी स्टारर पीरियड ड्रामा फ़िल्म को बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी नही मिली। तो क्या यह आपका फेवरेट फॉर्मूला है?
3. बत्ती गुल मीटर चालू
Copyright Holder: Bollywood Masterji
शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर की पिछले साल की फ़िल्म बत्ती गुल मीटर चालू बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही है। हालांकि फिल्मों का सोशल ड्रामा फॉर्मूला सफल माना जाता है। इस पर आधारित फिल्में पैडमैन और टॉयलेट एक प्रेमकथा बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है।
4. व्हाई चीट इंडिया
Copyright Holder: Bollywood Masterji
इमरान हाशमी ने इस फ़िल्म के लिए सोशल ड्रामा फॉर्मूले का सहारा लिया है। हालांकि फिल्म ने एक अच्छा संदेश भी दर्शकों को दिया है। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इस बार यह फॉर्मूला काम नही आया। तो आप इस फॉर्मूले को कितना सफल मानते है?
5. जीरो
Copyright Holder: Bollywood Masterji
बदलते समय के साथ फिल्मों में स्पेशल इफेक्ट्स का इस्तेमाल काफी बढ़ा है। शाहरुख खान की इस फ़िल्म का स्पेशल इफेक्ट्स का बजट काफी ज्यादा था। लेकिन इस बार यह फॉर्मूला काम नही आया और फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। हालांकि इस पर आधारित क्रिष और क्रिष 3 फिल्में सफल रही है।
6. ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान
Copyright Holder: Bollywood Masterji
मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान को बॉक्स ऑफिस का मोस्ट बैंकेबल स्टार माना जाता है। और इस फ़िल्म के लिए जबरदस्त वीएफएक्स का इस्तेमाल भी किया गया। लेकिन इस फ़िल्म का बजट काफी ज्यादा होने के कारण यह फॉर्मूला बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहा।
7. ठाकरे
Copyright Holder: Bollywood Masterji
बात अगर पिछले कुछ सालों की की जाए तो बायोपिक फिल्में अक्सर सफल हुई है। लेकिन इस पर आधारित इस साल की यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रही है। लेकिन नवाजुद्दीन सिद्दीकी की इस फ़िल्म की एक्टिंग की तारीफ तो बनती है। आप की क्या राय है?
8. अय्यारी
Copyright Holder: Bollywood Masterji
देशभक्ति आधारित फिल्में अक्सर सफल होती है। बॉर्डर, बेबी ऐसे कई नाम है जो इस फार्मूले की हिट फिल्में है। लेकिन सिर्फ हिट फॉर्मूले से काम नही बनता बल्कि स्टारकास्ट भी जरूरी होती है। शायद यही वजह है कि हिट फॉर्मूले पर बनी यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही है।
9. पलटन
Copyright Holder: Bollywood Masterji
इस फ़िल्म के साथ भी वही हुआ जो अय्यारी के साथ हुआ है। देशभक्ति आधारित यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही है। और इस फ़िल्म की असफलता की एक वजह इसकी स्टारकास्ट को भी माना जा सकता है। आप की क्या राय है?
10. फन्ने खान
Copyright Holder: Bollywood Masterji
इस फ़िल्म के लिए तो एक नही बल्कि दो दो फॉर्मूले इस्तेमाल हुए थे। एक तो यह फ़िल्म रीमेक फ़िल्म है। और दुसरा यह एक अंडरडॉग की कहानी है। लेकिन यह फॉर्मूला बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहा। जब कि इसी पर आधारित फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार इंटरनैशनल ब्लॉकबस्टर रही है।
11. रोमियो अकबर वॉल्टर
Copyright Holder: Bollywood Masterji
अभिनेता जॉन अब्राहम की इस फ़िल्म से पहले रिलीज हुई दो फिल्में हिट रही है। उनकी इस फ़िल्म का फॉर्मूला स्पाई ड्रामा काफी पसंद भी किया जाता है। लेकिन यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर एवरेज तक ही पहुंच सकी। तो आप इस फ़िल्म के हिट न होने की वजह किस बात को मानते है?
स्त्रोत
फिल्मों के वर्डिक्ट बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस साइट के बिजनेस आंकड़ों पर आधारित है।
तो दोस्तों आप का फेवरेट फॉर्मूला कौनसा है? और इस लिस्ट की कौनसी फ़िल्म आपको पसंद आई? जरूर कमेंट करें अपनी फेवरेट फ़िल्म और स्टार का नाम।