Friday 30 August 2019

वर्ल्ड वाइड ब्लॉकबस्टर अवेंजर्स एंडगेम, इन 10 देशों में किया है सबसे ज्यादा बिजनेस

दोस्तों हॉलीवुड फैन्स के लिए खुशखबरी यह है, की हाल की मार्वल की रिलीज फ़िल्म अवेंजर्स एंडगेम दुनिया की अब तक कि दूसरी बड़ी फ़िल्म साबित हुई है। इस फ़िल्म ने टाइटैनिक के रिकॉर्ड तोड़ते हुए दूसरी जगह हासिल की है। जब कि पहले स्थान पर अवतार आज भी कायम है। अवेंजर्स ने अब तक 2616 मिलियन से ज्यादा बिजनेस किया है। जब कि अवतार का आंकड़ा 2788 करोड़ का है। भारतीय रुपयों में इस फ़िल्म का टोटल बिजनेस अठारह हजार तीन सौ करोड़ से ज्यादा है।
10. जापान

Copyright Holder: Bollywood Masterji
इस फ़िल्म ने जापान में चार करोड़ बहत्तर लाख डॉलर से अधिक बिजनेस किया है। इस फ़िल्म का जापान के बिजनेस का भारतीय रुपयों में मूल्य तीन सौ तीस करोड़ रुपयों से अधिक है।
9. ऑस्ट्रेलिया

Copyright Holder: Bollywood Masterji
इस फ़िल्म का ऑस्ट्रेलिया का बिजनेस नौवे नंबर पर रहा है। इस फ़िल्म ने अब तक ऑस्ट्रेलियन बॉक्स ऑफिस से पांच करोड़ चालीस लाख डॉलर से ज्यादा बिजनेस किया है। जिसका भारतीय रुपयों में मूल्य तीनसौ अस्सी करोड़ रुपयों के करीब है।
8. फ्रांस

Copyright Holder: Bollywood Masterji
अवेंजर्स का जादू फ्रांस के बॉक्स ऑफिस पर भी काफी चला है। इस फ़िल्म का फ्रांस का अब तक का बिजनेस पांच करोड़ चौवन लाख डॉलर का है। जिसका भारतीय रुपयों में मूल्य तीन सौ नब्बे करोड़ के करीब है।
7. जर्मनी

Copyright Holder: Bollywood Masterji
जर्मन बॉक्स ऑफिस का इस फ़िल्म का बीजनेस सांतवें नंबर पर है। इस फ़िल्म ने जर्मनी से पांच करोड़ इक्यासी लाख करोड़ डॉलर का बिजनेस किया है। जिसका भारतीय रुपयों में मूल्य चार सौ सात करोड़ से ज्यादा है।
6. भारत

Copyright Holder: Bollywood Masterji
यह किसी चमत्कार से कम नहीं कि यह फ़िल्म के बिजनेस के भारत के आंकड़े चौकानेवाले है। भारत का इस फ़िल्म का भारत का बिजनेस छह करोड़ चार लाख डॉलर का है। जिसका भारतीय रुपयों में मूल्य चार सौ बाइस करोड़ है। यह टोटल ग्रॉस बिजनेस के आंकड़े है। जब कि नेट बीजनेस के आंकड़े अलग होते है।
5. मेक्सिको

Copyright Holder: Bollywood Masterji
इस फ़िल्म का मेक्सिकन बॉक्स ऑफिस का बिजनेस पांचवे नंबर पर रहा है। इस फ़िल्म ने मेक्सिको से सात करोड़ छत्तीस लाख डॉलर का बिजनेस किया है। जिसका भारतीय रुपयों में मूल्य पांच सौ पंद्रह करोड़ से ज्यादा है।
4. ब्राजील

Copyright Holder: Bollywood Masterji
इस फ़िल्म का ब्राजील के बिजनेस चौथे नंबर पर है। इस फ़िल्म ने ब्राजील से सात करोड़ ब्यानवे लाख डॉलर का बिजनेस किया है। जिसका भारतीय रुपयों में मूल्य पांच सौ पचपन करोड़ का है।
3. साउथ कोरिया

Copyright Holder: Bollywood Masterji
साउथ कोरिया का इस फ़िल्म का बिजनेस तीसरे नंबर पर है। इस फ़िल्म ने कोरियन बॉक्स ऑफिस से नौ करोड़ छियासठ लाख डॉलर से अधिक बिजनेस किया है। जिसका भारतीय रुपयों में मूल्य छह सौ पचहत्तर करोड़ से अधिक है।
2. यूके

Copyright Holder: Bollywood Masterji
इस फ़िल्म के बिजनेस में यूके दूसरे नंबर पर है। इस फ़िल्म ने यूके से दस करोड़ उनचास लाख डॉलर से ज्यादा का बिजनेस किया है। जिसका भारतीय रुपयों में मूल्य सात सौ पैंतीस करोड़ से अधिक है।
1. चाइना

Copyright Holder: Bollywood Masterji
इस फ़िल्म ने सबसे ज्यादा बिजनेस चाइना से किया है। इस फ़िल्म ने चाइनीज बॉक्स ऑफिस पर सत्रह करोड़ छप्पन लाख से अधिक बिजनेस किया है। जिसका भारतीय रुपयों में मूल्य बारह सौ तीस करोड़ से अधिक है।
स्त्रोत
यह जानकारी ग्लोबल बॉक्स ऑफिस साइट बॉक्स ऑफिस मोजो से ली गई है। फ़िल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। आंकड़ों में बदलाव संभव है।
तो दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी? क्या यह फ़िल्म दुनिया की नंबर वन फ़िल्म बनेगी? हमें कमेंट कर अवश्य बताएं। साथ ही हमें बताएं आप को इस फ़िल्म का कौनसा किरदार सबसे अच्छा लगा?