Tuesday 23 July 2019

गरीबी में गुजारे दिन, पैसे बचाने के लिए भूखे पेट भी सोई, अमीरी पर नहीं है गुमान

जीवन में कोई भी व्यक्ति संघर्ष करना नहीं चाहता है। हालांकि हर किसी को किसी न किसी वजह से संघर्ष करना ही पड़ता है। चाहे आम आदमी हो या टीवी स्टार हर किसी को कभी ना कभी संघर्ष करना पड़ता है। आज की इस पोस्ट में हम आपको एक ऐसी टीवी एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिसको गरीबी में रहना पड़ा। इस अभिनेत्री को कभी कभी पैसे बचाने के लिए भूखे पेट भी सोना पड़ता था। लेकिन आज वह पहचान के लिए किसी की मोहताज नहीं है। आइए जानते हैं, उसके बारे में l


Third party image reference
हम जिस अभिनेत्री की बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि दीपिका सिंह है। जब दीपिका सिंह अपना करियर बनाने के लिए दिल्ली से मुंबई आ गई तो उनके पिता का बिजनेस धीमा पड़ गया।
इसी वजह से उनके परिवार को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा।


Third party image reference
दीपिका सिंह को गरीबी में दिन बिताने पड़े थे। अपने पिता की खराब आर्थिक स्थिति को देखते हुए दीपका ने उनसे पैसे नहीं मांगे। दीपिका ने खुद ही पैसे बचाएं। उनको कई बार खाली पेट भी सोना पड़ा। लेकिन आज दीपका टीवी जगत की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उनको सबसे ज्यादा लोकप्रियता स्टार प्लस के सीरियल दीया और बाती हम से मिली जिसमें उन्होंने संध्या का किरदार निभाया था। भले ही दीपिका काफी लोकप्रिय और अमीर हो। लेकिन उनको अमीरी का गुमान नहीं है। उनको सादा जीवन जीना पसंद है।


Third party image reference
दीपिका सिंह ने साल 2014 में निर्देशक रोहित राज गोयल से विवाह किया। इन दोनों ने लव मैरिज की। साल 2017 में दीपिका सिंह ने एक बेटे को जन्म दिया।