Tuesday 23 July 2019

चयन न होने पर अंबाती रायडू ने उड़ाया था BCCI का मजाक, लेकिन अब BCCI ने दे दिया है ये जवाब

15 अप्रैल को BCCI ने इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप की घोषणा की थी। टीम में अंबाती रायडू की जगह विजय शंकर को शामिल करने के बाद चयनकर्ता प्रसाद ने कहा था कि विजय शंकर में '3-डायमेंशनल' प्रतिभा है। लेकिन इस बात से हमेशा अच्छा प्रदर्शन करने वाले अंबाती रायडू को इस बात का गहरा धक्का लगा था।

Copyright Holder: Healthy Rules
मन ही मन में नाराज अंबाती रायडू ने ट्विटर पर एक ट्वीट करके BCCI को मजाकिया अंदाज में कोसा था। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा था, "मैंने विश्व-कप देखने के लिए 3डी चश्मा खरीदने की योजना बना रहा हूँ।" इस ट्वीट के बाद काफी बवाल मचा था। कई दिग्गजों ने इसे अंबाती की नाराजगी बताया था। लेकिन अब अंबाती के इस व्यवहार पर BCCI ने चुप्पी तोड़ दी है।
BCCI ने दिया गहरा जवाब-

Copyright Holder: Healthy Rules
BCCI की ओर से जारी पीटीआई को एक इंटरव्यू में कहा गया है कि अंबाती रायडू ने ट्वीट किया है उस पर हमने गौर किया है। लेकिन फ़िलहाल हमारी उन्हें टीम में शामिल करने की कोई योजना नहीं है। चूंकि रायडू ने प्रत्यक्ष रूप से चयनकर्ताओं की आलोचना नहीं की है इसलिए हम उनकी इस बात को जाने दे रहे हैं।
फिर कही ये बात-

Copyright Holder: Healthy Rules
अधिकारी ने कहा, "उन्हें निराशा से बाहर आने के लिए कुछ समय की आवश्यकता होगी और हम समझते हैं। प्रतिबंध की कोई आवश्यकता नहीं है। इसके अलावा, वह हमारे स्टैंडबाय में से एक है। अगर कोई खिलाड़ी चोटिल होता है तो उन्हें हर मौका दिया जाएगा।"
क्या अंबाती रायडू विजय शंकर से बेहतर खिलाड़ी हैं? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। प्लीज... इस खबर को लाइक जरूर करें।
वर्ल्ड-कप की बड़ी ख़बरों पर लगातार नजर रखने के लिए हमें फ़ॉलो कर लें।