Thursday 11 July 2019

लिवर संबंधी सारी समस्या होंगी 24 घंटे में दूर, बस अपनाएं ये आयुर्वेदिक नुस्खा



नवाबस्ट्रीट न्यूज़ डेस्क: लिवर में खराबी के चलते हेपेटाइटिस, फैटी लिवर, लिवर सिरोसिस, एल्कोहॉलिक लिवर डिसीज और लिवर कैंसर जैसी बीमारियां होने लगती हैं। ये नुस्खा लिवर से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए भी सबसे ज्यादा असरदार है। इससे 7 दिन में लिवर पूरी तरह डिटॉक्स हो जाएगा।
लेकिन लिवर से टॉक्सिन को बाहर निकालने के लिए हमें इस नुस्खे के साथ कुछ परहेज भी करना होगा। इसके लिए हमें 7 दिनों के लिए बाहर के जंक फूड को खाना कम करना होगा। साथ ही खाना खाते वक्त अपना आधा पेट सलाद और सब्जियों से ही भरें। ऐसा करने से लिवर से टॉक्सिन निकालने वाले नुस्खे से 1 ही बार में गंदगी साफ हो जाएगी।

नुस्खे में क्या क्या डालना है ?

आपको जरूरत होगी लौकी, हल्दी, धनिया, नींबू, काला नमक और गिलोय के रस की। गिलोय का रस लिवर की गंदगी को बाहर निकालने के लिए बहुत अधिक फायदेमंद होता है। यह किसी भी आयुर्वेदिक दुकान या पंतजली स्टोर पर मिल जाएगा। यह इम्यूनिटी बूस्टर का काम करता है।

क्या है नुस्खे की रेसेपी ?

लौकी को छीलकर उसमें धनिये को मिलाकर ग्राइंड करके इसका रस निकाल लें। ये जूस 1 गिलास के लगभग होना चाहिए। इस तैयार जूस में एक चम्म्च हल्दी, एक चम्मच काला नमक, 1 चम्मच नींबू का रस और 30 ml गिलोय का जूस मिलाएं। यह ड्रिंक तैयार हो जाएगी। इस ड्रिंक का रोज खाली पेट सेवन करें।
लौकी और धनिया लिवर को ठंडक पहुंचाने का काम करते हैं। जिससे पूरे दिन हमारा लिवर सही तरीके से काम करता है। इस ड्रिंक का 7 दिन तक सेवन करने से लिवर में मौजूद सारी गंदगी साफ हो जाती है।